Posts

Showing posts from April, 2026

ईश्वर उत्पन्न चारों वेद ही सत्य विद्यायुक्त हैं

Image
वेद मन्दिर, योल (हि.प्र.) में 78 दिवसीय चारों वेदों के यज्ञानुष्ठान के अवसर पर स्वामी राम स्वरूप जी, योगाचार्य ने ऋग्वेद मन्त्र 1/105/14 एवं 15 में जो ईश्वर ने संसार को विद्या दी है, उसे समझाते हुए कहा कि हे मनुष्यों! आप जो वेदों का ज्ञाता विद्वान्, जिसके आचरण में वेद विद्या है, और वह योगाभ्यासी है, उस अत्यन्त ज्ञानी से पापों का नाश करने के लिए वेद विद्या और शिक्षा को ग्रहण करें। मन्त्र का भाव यह है कि कोई भाग्यहीन प्राणी ही होंगे जो ऐसे विद्वानों से शिक्षा न लेकर वेद विद्या के विरोधी होंगे। स्वामी जी ने पुनः मन्त्रों से ज्ञान दिया कि मनुष्य के जब पिछले जन्मों में किए शुभ कर्मों का फल और वर्तमान जन्म में किए वेदानुकूल क्रियमाण कर्म भोगने का समय आता है तब ही उस मनुष्य पर परमेश्वर की कृपा होती है। और वह मनुष्य वेद मार्ग पर चलकर अपने पापों का नाश करके परमेश्वर को प्राप्त करता है। अतः स्वामी जी ने अगले वेद मन्त्र 16 से समझाया कि ईश्वर से उत्पन्न यह अनादि, अनन्त, सनातन, अविनाशी जो वेद मार्ग है केवल वही सत्य मार्ग है अतः इस सत्य वेद मार्ग पर चलकर सत्य विद्याओं को प्राप्त करके मनु...

धर्मशाला में सुधीर ने नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को दिया झटका

Image
  दो सौ से अधिक ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन  कांग्रेस को बूथ लगाने को नहीं मिलेंगे कार्यकर्ता  लोक तंत्र की पहली सीढ़ी की मजबूती के लिए पहला कदम: सुधीर  धर्मशाला । नगर निगम धर्मशाला और पंचायती राज चुनाव से ठीक पहले धर्मशाला के विधायक श्री सुधीर शर्मा ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है । बुधवार को सिद्धपुर में निजी रेस्तरां में आयोजित समारोह में दो सौ से अधिक लोग कांग्रेस और एनएसयूआई छोड़ भाजपा परिवार में शामिल हुये, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई के पदाधिकारी व पूर्व में चुने हुये प्रतिनिधि रहे । पूर्व में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अभिषेक शेखू ने भाजपा को जॉइन किया था, आज उनकी मौजूदगी में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से 60 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली, जबकि भाजपा मंडल ग्रामीण के युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अंकु बादल की अध्यक्षता में 62 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । इसके अलावा विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़ लोग भाजपा में शामिल हुए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री सुधीर शर्मा जी ने कहा की...

वेद मन्दिर, योल (हि.प्र.) में 78 दिवसीय चारों वेदों के यज्ञानुष्ठान के अवसर पर स्वामी राम स्वरूप जी, योगाचार्य ने ऋग्वेद मन्त्र 10/181/1 से समझाया कि ईश्वर की सामर्थ्य से सृष्टि रचना के आरम्भ में चार वेद अग्नि, वायु, आदित्य एवं अंगिरा ऋषि के हृदय में प्रकट हुए

Image
   ब्रह्मा ने चारों ऋषियों की सेवा करके अकेले ही चारों वेदों का ज्ञान प्राप्त किया। ब्रह्मा चारों ऋषियों का शिष्य बना और इस सृष्टि में ब्रह्मा के द्वारा गुरु-शिष्य परम्परा प्रारम्भ हुई, जो आज तक चली आ रही है एवं जिज्ञासु वेद का ज्ञान इस परम्परा द्वारा ग्रहण कर रहे हैं। यह याद रहे कि ज्ञान तब होता है जब कोई ज्ञान दे। जैसे श्रीकृष्ण ने ज्ञान अर्जुन को दिया इत्यादि। अतः हम समझें कि सर्वप्रथम ईश्वर ने चार ऋषियों को वेद का ज्ञान दिया, तब ऋषियों को ज्ञान हुआ। पुनः चार ऋषियों ने ब्रह्मा को यह ज्ञान दिया एवं ब्रह्मा ने गुर-शिष्य परम्परा से यह वेद का ज्ञान संसार में फैलाया। स्वामी जी ने ऋग्वेद मन्त्र 1/10/1 का उदाहरण देते हुए समझाया कि परमेश्वर द्वारा दिया यह वैदिक ज्ञान प्राप्त करके भिन्न-भिन्न पुरुषों ने भिन्न-भिन्न प्रकार से वेदों द्वारा ही इस एक परमेश्वर की पूजा की। मन्त्र में ज्ञान है कि जिन साधकों को छन्द, राग आदि का ज्ञान हुआ, वे सामवेद से परमेश्वर का गुणगान करते हैं और जो साधक वेद मन्त्रों को उच्चारण करने के अभ्यासी हैं, वे वेद मन्त्रों से परमेश्वर की पूजा करते हैं...

वेद मन्दिर, योल (हि.प्र.) में 78 दिवसीय चारों वेदों के यज्ञानुष्ठान के अवसर पर स्वामी राम स्वरूप जी, योगाचार्य ने ऋग्वेद मन्त्र 10/125/4 की व्याख्या करते हुए समझाया कि इस मन्त्र में परमेश्वर कहता है

Image
         कि हे नर-नारियों! आप मेरा अन्न खाते हो, मेरी दी हुई आँखों से देखते हो और प्राण लेते हो एवं अन्य प्राणियों द्वारा कहे हुए विषयों को सुनते हो परन्तु मुझ परमेश्वर को नहीं मानते, वेद वाणी सत्य वचन कहती है कि आप नाश को प्राप्त होते हैं ।    कुछ इसी प्रकार का सत्य ज्ञान परमेश्वर ने यजुर्वेद मन्त्र 2/23 में इस प्रकार कहा है कि हे नर-नारियों! आपने मेरे यज्ञ त्याग दिए हैं फलस्वरूप  मैंने भी तुम्हें दुःख देने के लिए त्याग दिया है। सारांश यही है कि वेदों में वर्णित ईश्वर को हम जानें क्योंकि परमेश्वर ने अपना सच्चा रूप वेदों में ही वर्णित किया है और उस परमेश्वर को जानकर ही वेदों में उपदेश की हुई विद्या से, परमेश्वर की उपासना करके हम अपने लोक और परलोक, दोनों को, सुखमय जीवन एवं ईश्वर प्राप्ति करने योग्य बनावें। यह वेदों में ईश्वर की आज्ञा है।

भारतीय संस्कृति केवल संस्कृत भाषा में ही विद्यमान है

Image
वेद मंदिर, योल, हिमाचल प्रदेश में चल रहे 78 दिवसीय, चारों वेदों के यज्ञानुष्ठान के अवसर पर स्वामी राम स्वरूप जी, योगाचार्य ने जिज्ञासुओं को वेदों से उपदेश किया कि वर्तमान सृष्टि की उत्पत्ति 1 अरब, 96 करोड़ , 8 लाख , 53 हज़ार , 127 वर्ष पहले हुई है। सृष्टि उत्पत्ति से पहले प्रलय काल चल रहा था। अत: उस समय संसार में कोइ भी प्राणी अथवा कोई भी पदार्थ नहीं था। उस समय कोई आचार्य अथवा गुरु भी नहीं थे जो सृष्टि उत्पत्ति के बाद मनुष्य को ज्ञान दे सकें। ऋग्वेद मंत्र 1/22/3 में स्पष्ट उपदेश है कि ज्ञान दिए बिना ज्ञान नहीं होता। अतः ईश्वर ने जब प्रकृति को लेकर इस ब्रह्माण्ड की रचना की तब सृष्टि में उत्पन्न प्राणियों को ज्ञान देने वाला कोई भी गुरु नहीं था। इस विषय में उपदेश करते हुए ऋषि पताञ्जलि ने योग शास्त्र सूत्र 1/26 में उपदेश दिया है कि वह ईश्वर हमारे पूर्व अर्थात् पिछली सृष्टियों के गुरुओं का भी गुरु है क्योंकि पिछली सष्टियों के गुरु तो शरीर छोड़ चुके होते हैं परंतु परमेश्वर मृत्यु के बंधन से रहित है। अत: प्रत्येक सृष्टि का प्रथम गुरु परमेश्वर ही होता है और ऋग्वेद मन्त्र 10/181/1,2...

क्या हम भारतियों को अपनी संस्कृति पर गर्व है

Image
तिथि -- 25/04/2026 स्वामी राम स्वरूप, योगाचार्य  वेद मंदिर योल कैंप (हि.प्र.) वेद मंदिर, योल, हिमाचल प्रदेश में चल रहे 78 दिवसीय, चारों वेदों के यज्ञानुष्ठान के अवसर पर स्वामी राम स्वरूप जी, योगाचार्य ने "हिन्दु" शब्द पर प्रकाश डालते हुए जिज्ञासुओं को समझाया कि हिन्दु धर्म केवल अनादि एवं अविनाशी चारों वेदों पर आधारित धर्म है। ईश्वर से उत्पन्न चारों वेद वर्तमान में भी मनुष्य मात्र को अति प्राचीन जीवंत धर्म ग्रंथ के रूप में प्राप्त हैं। वेदों पर आधारित होने के कारण ही हमारे देश का नाम भी हमारे ऋषि--मुनियों ने ऋग्वेद मंत्र 10/110/8 एवं ऋग्वेद मंत्र 1/22/10 के आधार पर भारतीम् अर्थात् भारत रखा है। यास्क मुनि कृत निरूक्त ग्रंथ में कहा "भरत आदित्यः" अर्थात् भरत सूर्य को कहते हैं। अतः भारती शब्द का अर्थ है "सूर्य की ज्योति"। अतः हमारा देश सूर्य की ज्योति के समान वैदिक ज्ञान से सदा चमकता और दमकता रहा है। हमारे देश का नाम "भारतवर्ष" है। अथर्ववेद मंत्र 4/15/4 के अनुसार वर्ष का अर्थ मेघ है। मेघ वर्षा करता है और हमारा देश ईश्वरीय उत्पन्न वेदों...

ईश्वर को जानो

Image
78 दिवसीय चल रहे चारों वेदों के यज्ञानुष्ठान के अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी जी ने समझाया कि जिस परमेश्वर की हम पूजा करना चाहते हैं उस परमेश्वर के विषय में प्रथम यह जानना परमावश्यक है कि परमेश्वर किसे कहते हैं और उसकी उपासना किस प्रकार की जाती है। यह सब दुर्लभ, अद्भुत एवं असीम ज्ञान हम केवल सृष्टि रचना के आरम्भ में ईश्वर की सामर्थ्य से ईश्वर से उत्पन्न चारों वेद जो चार ऋषियों के हृदय में प्रकट होते हैं उन्हें जानना आवश्यक है। वेदों की उत्पत्ति का वर्णन ऋग्वेद मंत्र 10/181/1 में तथा 10/109/1 में विस्तार से ईश्वर ने ही समझाया है। किसी विद्वान् से इनका वर्णन सुनना परमावश्यक है। अत: हम ईश्वर के विषय में यहाँ तनिक सा ज्ञान वेदों से दे रहे हैं कि ईश्वर किसे कहते हैं? ऋग्वेद मंत्र 10/129/2 में ईश्वर ने उपदेश किया है कि जब प्रलय में सब संसार प्रकृति के रूप में आ जाता है अर्थात् अदर्शनीय हो जाता है, यह जन्म-मृत्यु, दिन-रात और संसार का कोई भी पदार्थ नहीं होता तब उस प्रलय में भी "स्वधया आनीत्" अर्थात् स्वयं की धारण शक्ति से, स्वयं सत्ता रूप स्वयंभू एक जीता-...

प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कहने पर खड़गे के खिलाफ धर्मशाला थाने में शिकायत, FIR की मांग

Image
  *खड़गे के बयान पर बवाल, भाजपा नेता ने धर्मशाला में दी पुलिस शिकायत*    *प्रधानमंत्री का अपमान 140 करोड़ का अपमान' - खड़गे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग* *धर्मशाला, 23 अप्रैल:* कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने बुधवार को धर्मशाला पुलिस थाने में खड़गे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि 21 अप्रैल 2026 को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खड़गे ने सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री मोदी के लिए "आतंकवादी" शब्द का इस्तेमाल किया और कहा कि उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती। एडवोकेट विश्व चक्षु ने अपनी शिकायत में इसे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान और 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान से समाज में वैमनस्य, नफरत और अराजकता फैल सकती है तथा कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है। विश्व चक्षु ...

सीएम सुक्खू को जनता के बीच जाने का डर, पहले टालते रहे चुनाव, अब भागे

Image
*-सुक्खू सरकार पर बरसे विश्व चक्षु, कहा,'नींव से ही भागी कांग्रेस! हार के डर से पंचायत चुनाव न लड़ने का लिया फैसला* *जनता के बीच जाने से परहेज़? डर गई कांग्रेस? — पंचायत चुनाव से पहले ही सुक्खू ने डाले हथियार!* *धर्मशाला: अप्रैल 22, 2026 (बुधवार)* हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साफ ऐलान किया है कि कांग्रेस पार्टी आगामी पंचायत चुनावों में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने सभी विधायकों को निर्देश दिए हैं कि वह इन चुनावों में किसी भी स्तर पर भागीदारी न करें। इससे पहले सीएम सुक्खू ने जनता के बीच जाने के डर से पंचायत चुनाव टालने का हर प्रयास किया था, जिसपर न्यायपालिका के आदेशों पर भी आनाकानी और आरक्षण रोस्टर पर अपनी मनमर्जी व छेड़छाड़ जारी रखी, जिसे भी कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इसके बाद अब हार के डर से सीधे सीएम जनता व पंचायत चुनाव से भागने का ऐलान कर बैठे हैं। इस फैसले के सामने आते ही सियासी पारा चढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु ने क...

तंगरोटी मेले में सुधीर शर्मा ने नवाजे विजेता पहलवान, आयोजकों को दिए 51 हजार

Image
शहीद विशाल मेले में की शिरकत, कहा, हिमाचल वीरभूमि, हमें अपने रणबांकुरों पर नाज अमर शहीद की याद में बन रहे गेट का भी लिया जायजा, जल्द होगा समर्पित धर्मशाला। तंगरोटी में अमर शहीद विशाल के नाम पर होने वाले मेले में धर्मशाला से विधायक व दिग्गज भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने मेला समिति को 51 हजार रुपए दिए। साथ ही में विजेता पहलवानों को भी सम्मानित किया। अपने संबोधन में सुधीर शर्मा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला अमर शहीद विशाल के नाम पर है। ऐसे में इस मेले का महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि तंगरोटी में अमर शहीद के नाम पर गेट का भी निर्माण किया जा रहा है। इस गेट को जल्द तैयार करने के बाद समर्पित कर दिया जाएगा। मेले में शहीद के माता-पिता भी मौजूद रहे। सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल वीरभूमि है। हमें अपने रणबांकुरों पर नाज है। उन्होंने मेला कमेटी को सफल आयोजन की बधाई दी। कांग्रेस ने ठप किए काम सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने व्यवस्था परिवर्तन की बात कहकर हिमाचल का व्यवस्था पतन किया है। धर्मशाला विधा...

दु:खों का नाश और सुखों की बरसात

Image
78 दिवसीय चारों वेदों के चल रहे यज्ञानुष्ठान के अवसर पर स्वामी राम स्वरूप, योगाचार्य जी ने श्रद्धालुओं को उपदेश देते हुए कहा कि ऋग्वेद मंत्र 1/22/15 में परमेश्वर ने जनता को सुख देने के लिए यह पृथिवि रचना की है। इस पृथिवी में किसी को भी दु:ख देने के लिए एक कांटा भी न लगे। इस भूमि पर ही पेड़, मनुष्य, पशु-पक्षी आदि अनगिनत मूर्तिमान पदार्थों का रहने का स्थान है। पृथिवी बहुत से रत्नों की दात्री है इत्यादि। परंतु आज के युग में जनता को वेद विद्या का ज्ञान न होने के कारण और यज्ञादि शुभ कर्म न करने के कारण पृथिवी हमें अधिकतर दु:ख ही दु:ख दे रही है। वेद विद्या हमें यह उपदेश करती है कि यह पृथिवी केवल वेद विद्या वाले विद्वानों तथा सत्य को धारण करने वाले विद्वानों के लिए ही मधुरता पूर्ण वायु और समुद्र तथा नदियाँ मधुर गुणों की वर्षा करती हैं। अत: हम वेद विद्या के ज्ञाता विद्वानों से शिक्षा लेकर ऐसा प्रयत्न करें कि सृष्टि के पदार्थों से सब सुखों को प्राप्त करने के लिए विद्वानों से वेद विद्या की शिक्षा लें और उस पर आचरण करें।  विद्वानों से वेद विद्या का ज्ञान प्राप्त न करने के कारण स्व...

धर्मशाला में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, एकसाथ 50 परिवार भाजपा में शामिल, सुधीर शर्मा बोले, आपका स्वागत है

Image
टीका बणी से पहुंचे सैकड़ों लोगों विधायक सुधीर शर्मा ने किया पार्टी में शामिल, लोग बोले, धर्मशाला में कांग्रेस अब सिर्फ मतलबी लोगों की जुंडली कांग्रेस में घुट रहा आम वर्कर का दिल, बिना विजन के काम ठप, जनता के बीच जवाब देना हुआ कठिन सुधीर शर्मा बोले, प्रधानमंत्री मोदी की सारी दुनिया कायल, तभी इतने बड़े स्तर पर जुड़ रहे भाजपा से लोग धर्मशाला। धर्मशाला में कांग्रेस अभी ब्लाक अध्यक्ष की ताजपोशी को भुना भी नहीं पाई थी कि भाजपा विधायक व फायर ब्रांड नेता सुधीर शर्मा ने सियासी काउंटर अटैक से कांग्रेस को जोर का झटका दे डाला है। रविवार को उस समय बड़ा सियासी सरप्राइज मिला, जब सुधीर शर्मा के रक्कड़ आफिस पहुंचकर टीका बणी के 50 परिवारों ने एकसाथ कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया। इन सभी परिवारोंं में युवाओं की संख्या काफी ज्यादा रही। सभी एक स्वर में कहा कि धर्मशाला में कांग्रेस में आम कार्यकर्ता की कोई पूछ नहीं है। सिर्फ कुछ लोगों की मतलबी जुंडली कांग्रेस को चला रही है। कांग्रेस नेताओं में कोई विजन नहीं है। मेहनती लोगों को दरकिनार किया जाता है। इस पर सुधीर शर्मा ने कहा कि नए ...

"परमेश्वर की भक्ति तथा विद्वान् से विद्या प्राप्त किए बिना कोई सुख नहीं"

Image
  स्वामी राम स्वरूप जी, योगाचार्य  वेद मंदिर, योल (हि.प्र.) 78 दिवसीय चल रहे चारों वेदों के यज्ञानुष्ठान के अवसर पर स्वामी राम स्वरूप जी, योगाचार्य ने ऋग्वेद मंडल 1 सूक्त 77 के कुछ मंत्रों की व्याख्या करते हुए समझाया कि जो हम मनुष्यों के बीच में अत्यंत उत्तम मनुष्य है और वह मनुष्य उत्कृष्ट--गुण--विज्ञान वाली वेद वाणी से तथा रक्षा आदि से धारणा को चाहता है। वे लोग हमारी सभा में सभासद बनें। हाँ, यह भी जानना आवश्यक है कि ऐसे मनुष्य को ही वेद विद्वान्, ऋषि, मुनि, तपस्वी आदि पदों से सम्बोधित करते हैं। स्वामी जी ने कहा, मनुष्यों को चाहिए कि श्रेष्ठ धर्मात्मा तथा वेदों के विद्वानों के साथ रहकर वेद--विद्याओं की शिक्षा प्राप्त करके और उन्हें आचरण में लाकर सदा सुखी रहें। वेद कहता है कि विद्वानों के संग और वेदानुसार परमेश्वर की उपासना के बिना मनुष्य न तो धन और न ही सुखों को प्राप्त कर सकते हैं और जो धन मनुष्य को वेद विद्या के विद्वानों से विद्या प्राप्त किए बिना तथा बिना विद्वानों के संग प्राप्त हो जाता है तो वह धन मनुष्य के सब सुख छीन लेता है। अत: यजुर्वेद मंत्र 18/11 के अन...

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल अटका, विपक्ष पर बरसे विश्व चक्षु—कहा ‘काला अध्याय'

Image
*महिला आरक्षण पर महाभारत: विपक्ष घिरा, भाजपा का सीधा हमला*   *धर्मशाला, 19 अप्रैल, 2026 (रविवार) हिमाचल प्रदेश* लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक-2026 के पारित न हो पाने पर सियासी घमासान तेज हो गया है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए इस घटना को भारतीय लोकतंत्र का “काला अध्याय” करार दिया है। जारी बयान में विश्व चक्षु ने कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर विधेयक का रुक जाना देश की ‘नारी शक्ति’ के साथ सीधा विश्वासघात है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे महिला सशक्तिकरण की बात तो करते हैं, लेकिन व्यवहार में उनकी सोच महिला विरोधी ही नजर आती है। उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी महिलाओं के अधिकारों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, वही हिमाचल प्रदेश में उन्हें पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने में विफल रही है। उनके अनुसार, यह दोहरा रवैया जनता के सामने उजागर हो चुका है। चक्षु ने तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और समाजवादी पार्टी जैसे दलों पर भी आरोप लगाए कि इन ...

'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से सत्ता में मिलेगी बेटियों को बराबरी: मुनीष शर्मा

Image
  *2029 से पहले लागू होगा कानून, महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक कदम*   भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कानून 'महिला विकास' से आगे बढ़कर 'महिला के नेतृत्व में विकास' का मार्ग प्रशस्त करेगा।   मुनीष शर्मा ने कहा कि वर्षों से लंबित महिला आरक्षण विधेयक के हकीकत बनने से लोकसभा और विधानसभाओं में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इससे पंचायत से संसद तक महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा, “अब बेटियां फैसलों में भागीदार नहीं, बल्कि फैसले लेने वाली बनेंगी।”   उन्होंने बताया कि अधिनियम को लेकर चलाए गए अभियान से कांगड़ा में 9 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने विधायक पवन काजल पर आरोप लगाया कि काजल और उनके मंडल ने अभियान में रुचि नहीं ली, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने सक्रियता दिखाई।

नगरोटा में इंटर जेनरेशनल बॉन्डिंग कैंप का हुआ आयोजन

Image
  न्यूजहंट हिमाचल | काँगरा  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत उपमंडल नगरोटा के महाविद्यालय में इंटर जेनरेशनल बॉन्डिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन तहसील कल्याण अधिकारी दीपाली तोमर ने अपनी समस्त टीम के साथ मिलकर किया। नगरोटा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सुरेन्द्र सोनी ने पूर्ण सहयोग दिया।  कार्यक्रम के मुख्यअतिथि एसडीएम कांगड़ा मुनीश शर्मा रहे और विशेष अतिथि प्रधानाचार्य डॉ सुरेंद्र सोनी रहे।  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के बीच भावनात्मक समन्वय को बढ़ाना, बुजुर्गों के प्रति सम्मान बढ़ाना और उन्हें अधिक समय देना रहा।  मुख्य अतिथि मुनीश शर्मा ने संबोधन के दौरान आयोजकों को बधाई दी और कहा आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी और परिवार छोटे होने के कारण बुजुर्गों में अकेलेपन की समस्या बढ़ती जा रही है जिससे उनका जीवन मुश्किल से व्यतीत हो रहा है। उन्होंने कहा हम सभी को अपने बुजुर्गों को अधिक से अधिक समय देना चाहिए उनकी हर जरूरत का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा बुजुर्ग हमारे परिवार, समाज का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जिन्हें हमेशा हमें...

गुरु नाभा दास जी के आदर्शों अपनाकर ही समाज में नैतिक मूल्यों का संरक्षण संभव: किशोरी लाल

Image
 न्यूजहंट हिमाचल | बेजनाथ  महाशा कल्याण सभा बैजनाथ द्वारा गुरु नाभा दास जी की जयंती के अवसर पर बुधवार को बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गुरु नाभा दास के आदर्शों एवं शिक्षाओं को विस्तार से याद किया गया तथा उपस्थित जनसमूह को उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। विधायक किशोरी लाल ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु नाभा दास जी एक महान दार्शनिक एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज में फैली व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा मानवता, समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।  उन्होंने कहा कि गुरु नाभा दास जी जैसे संतों के विचार आज के युग में ओर भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। समाज में बढ़ती सामाजिक चुनौतियों और नैतिक मूल्यों में आ रही कमी को रोकने के लिए हमें ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों क...

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार अपना रही है पाकिस्तान का मॉडल, भ्रष्टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन से जनता त्रस्त: जयराम ठाकुर

Image
  न्यूजहंट हिमाचल | मंडी  मंडी में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक के उपरांत एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली यह सरकार हिमाचल में 'पाकिस्तान मॉडल' लागू कर रही है। जयराम ठाकुर ने तंज कसा कि जिस प्रकार पाकिस्तान में गंभीर आर्थिक संकट के कारण कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन समय पर नहीं दिया जाता और उसे 'डेफर' (आस्थगित) करने का प्रचलन है, ठीक वही स्थिति आज हिमाचल प्रदेश में पैदा हो गई है, जहाँ सरकार न केवल अधिकारियों-कर्मचारियों बल्कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के वेतन को भी रोकने पर मजबूर हो गई है। उन्होंने प्रदेश के इतिहास में इस घटनाक्रम को अभूतपूर्व और शर्मनाक बताते हुए कहा कि आर्थिक मोर्चे पर सुक्खू सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और इसकी गलत नीतियों ने राज्य की वित्तीय स्थिति को पूरी तरह डगमगा दिया है। जयराम ठाकुर ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान शासनकाल में नेताओं और अध...

अंधेर नगरी चौपट राजा: सुख्खू सरकार ने छीना कर्मठ उम्मीदवारों का हक, रोस्टर के नाम पर लोकतंत्र का सरेआम कत्ल* - त्रिलोक कपूर

Image
 न्यूजहंट हिमाचल | धर्मशाला  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने हिमाचल प्रदेश की सुख्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि *प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा का दौर चल रहा है।*  कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू और उनकी सरकार पंचायती राज चुनावों से इस कदर डरी हुई है कि अब वह जनप्रिय और कर्मठ उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का गला घोंटने पर उतारू हो गए हैं। भाजपा नेता कपूर ने प्रदेश भर के उन हजारों युवाओं, महिलाओं और आमजन से आह्वान करते हुए कहा, जिन्होंने पिछले पांच वर्षों से अपने क्षेत्र में दिन-रात सेवा की और चुनाव लड़ने का सपना देखा था।  "आज प्रदेश का हर वो व्यक्ति जो चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था, खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।  कपूर ने कहा कि सरकार ने जिलाधीशों को रोस्टर में मात्र 5% फेरबदल का अधिकार देने की आड़ में जो 15% की अवैध धांधली की है, वह सीधे तौर पर आपकी लोकप्रियता और आपकी सेवा की भावना पर किया गया प्रहार है। कांग्रेस नहीं चाहती कि कोई भी ईमानदार और शिक्षित व्यक्ति जनसेवक बनकर पंचायती ...

भाजपा स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का ऐलान

 न्यूजहंट हिमाचल | मंडी  ​भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के त्रयाम्बली बूथ पर आयोजित भव्य समारोह में शिरकत करते हुए पार्टी का ध्वज फहराने के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया और कहा कि इस बार चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 'बीज' को ही जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा ताकि भविष्य में हिमाचल की जनता को कभी भी ऐसी जनविरोधी सरकार का शासन न झेलना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी संसदीय क्षेत्र में तो पिछली बार ही कांग्रेस का आधार लगभग खत्म हो गया था, लेकिन जो थोड़ी-बहुत कसर शेष रह गई है, उसे इस बार धरातल पर एकजुटता से काम करके पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। जयराम ठाकुर ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और समर्पण को याद करते हुए कहा कि आज भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 'देश प्रथम' की भावना के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है, जिसका मूल मंत्र जनसेवा, सुशासन, पारदर्श...

राज्य स्तरीय बैसाखी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Image
 न्यूजहंट हिमाचल | प्रगपुर  राज्य स्तरीय बैसाखी मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर (न्यास) की एक विस्तृत समीक्षा बैठक आज खंड विकास अधिकारी कार्यालय, प्रागपुर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता न्यास के संयुक्त आयुक्त व मेला अधिकारी एवं एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीएम ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन आपसी समन्वय, समयबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने नदी किनारे अस्थायी सड़क के निर्माण, मार्गों की मरम्मत तथा सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चिकित्सा सेवाओं, दान पात्र, पुलिस सहायता केंद्रों, पार्किंग स्थलों आदि पर दिशा-सूचक संकेतक (साइन बोर्ड) लगाने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़कों पर वाहनों के अनावश्यक जमाव को रोकने के निर्देश दिए गए। यातायात व्य...

4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

Image
 न्यूजहंट हिमाचल | शाहपुर  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को मकरोटी और कुठमां क्षेत्र में करोड़ों रुपये की जनहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण किया।  इस दौरान उन्होंने 4.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मकरोटी-भैरों सड़क एवं पुल तथा 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना बेंटलू-कुठमां के अंतर्गत नलकूप को जनता को समर्पित किया। मकरोटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मकरोटी-भैरों सड़क एवं पुल के निर्माण से क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लगभग 10 हजार लोगों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा मिलेगी।  उन्होंने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही थी और अब इसके बनने से न केवल लोगों का आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस सड़क पर शीघ्र ही बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल और अन्य म...

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

Image
 न्यूजहंट हिमाचल | धर्मशाला  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई लामा से भेंट की। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि परम पावन दलाई लामा ने धर्मशाला को पर्यटन राजधानी बनाने के सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गगल एयरपोर्ट का विस्तारीकरण होने से धर्मशाला विश्व स्तरीय टूरिस्ट गंतव्य के रूप में अपनी पहचान कायम करेगा इसके साथ ही देश तथा विदेश से उनसे मिलने आने वाले लोगों तथा भिक्षुओं को भी यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी।    उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि परम पावन दलाई लामा के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई तथा इस दौरान दलाई लामा को वर्तमान सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की भी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन सड़क सुविधा के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं तथा पर्यटन परियोजनाओं की माॅनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु सुनिश्चित कर रहे हैं। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार क...

विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

Image
  न्यूजहंट हिमाचल | बेजनाथ  नागरिक अस्पताल चढ़ियार में आज रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने की। इस दौरान उन्होंने लगभग 12 लाख रुपये की लागत से नव कम्प्यूटरीकृत एक्स-रे मशीन का लोकार्पण भी किया जिसका संचालन कृष्णा डायग्नोस्टिक लैब द्वारा किया जाएगा। बैठक में समिति के कार्यों की प्रगति, अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक किशोरी लाल ने अपने संबोधन में कहा कि रोगी कल्याण समिति अस्पताल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा इसे और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा तथा स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही डॉक्टरों की तैनाती भी की जाएगी। बैठक के दौरान समिति सदस्यों द्वारा अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने हेतु विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए। अस्पताल प्रशासन द्वारा पूर्व में हुए खर्चों का ब्यौरा भी प्...

मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान से शाहपुर में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा : केवल सिंह पठानिया

Image
  न्यूजहंट हिमाचल | शाहपुर  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रैत में आज “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता शाहपुर के विधायक एवं प्रदेश उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की। कार्यक्रम में शाहपुर विधानसभा के 126 बूथों से आए बूथ प्रभारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि उनका ध्येय शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को मॉडल विधानसभा के रूप में स्थापित करना है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में क्षेत्र निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के बल पर शाहपुर प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव शीघ्र होने वाले हैं, ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर पर सक्रिय हो जाएं और हर वार्ड, पंचायत व क्षेत्र में संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल मंत्र सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा, विश्वास और ज...

जमीन घोटाले में बेनकाब हो रहे चेहरों को बचाने में जुटी सुक्खू सरकार' : जयराम ठाकुर

Image
  न्यूजहंट हिमाचल | मंडी  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है और कहा है कि जब भ्रष्टाचार में संलिप्त चेहरे बेनकाब होने लगे हैं, तो पूरी कांग्रेस पार्टी और सरकार में खलबली मच गई है। मंडी से मीडिया को जारी बयान में जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के बजाय मुख्यमंत्री साक्ष्यों को दबाने और दोषियों को संरक्षण देने में जुटे हैं, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।  चेस्टर हिल मामले का विशेष उल्लेख करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भले ही सरकार ने भारी दबाव और सोशल मीडिया पर मामला उजागर होने के बाद मुख्य सचिव द्वारा जारी विवादास्पद पत्र को वापस ले लिया हो, लेकिन इससे सरकार की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती, बल्कि कई ऐसे अनसुलझे सवाल खड़े हो गए हैं जिनका जवाब 'व्यवस्था परिवर्तन' का नारा देने वाली इस 'सुख की सरकार' को जनता को देना ही होगा।  जयराम ठाकुर ने सिलसिलेवार तरीके से सरकार को घेरते हुए ...

हिमाचल के राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत, सस्ता हुआ सरसों का तेल; इतने रुपए घटे दाम

 न्यूजहंट हिमाचल | डेस्क  हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश के करीब 19 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए इस माह राहत भरी खबर आई है। प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले खाद्य तेल की कीमतों में बदलाव किया है। इस महीने उचित मूल्य की दुकानों (डिपुओं) पर सरसों का तेल पिछले माह की तुलना में कम दाम पर मिलेगा। साथ ही, लंबे इंतजार के बाद उपभोक्ताओं को एक बार फिर रिफाइंड तेल की सुविधा भी मिलने जा रही है। खाद्य तेल की नई दरें और उपलब्धता खाद्य आपूर्ति निगम के अनुसार, वैश्विक और स्थानीय बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव को देखते हुए दरों में संशोधन किया गया है। पिछले माह 160 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला सरसों तेल अब 153 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध होगा। पिछले सात महीनों से डिपुओं से गायब रिफाइंड तेल की सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई है। सरकार ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी को सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इस माह यह 135 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। (उल्लेखनीय है कि 7 महीने पहले इसकी दर 125 रुपये थी)। खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया...

समोसा के लिए सीआईडी लगाने वाले चेस्टर हिल के हजारों करोड़ के घोटाले पर खामोश क्यों हैं : जयराम ठाकुर

Image
  न्यूजहंट हिमाचल | मंडी   मंडी से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक समोसे के हेर–फेर होने पर सीआईडी की जांच करवाने वाले मुख्यमंत्री, यात्री द्वारा बस में राहुल गांधी से जुड़ा वीडियो चलने पर बस कंडक्टर और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई का पत्र जारी करने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज चेस्टर हिल में 1500 करोड़ से ज्यादा के घोटाले पर खामोश क्यों हैं। आखिर उनकी क्या विवशता है कि उन्हें इतने गंभीर आरोपों को टालने के लिए पत्रकारों के सामने हास्यप्रद जवाब देकर अपनी किरकिरी करवानी पड़ रही है। संपूर्ण प्रदेश के टॉप ब्यूरोक्रेट्स को आपस में लड़ाकर वह अपना कौन सा काम निकालना चाहते हैं? प्रदेश के लोग यह जानना चाहते हैं। व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्री ने जब एक समोसा गायब होने पर सीआईडी के डीजी से लेकर डीएसपी रैंक के अधिकारियों को काम में लगा दिया, लेकिन चेस्टर हिल के सैकड़ों करोड़ के घोटाले में 'टॉप ब्यूरोक्रेट्स' के अधिकारियों के संवैधानिक और न्यायिक अधिकार क्षेत्र से बाहर दखल, आरोपी को लाभ देने की एकतरफा ...

एस डी एम कार्यालय बैजनाथ में कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर मॉक ड्रिल का आयोजन

Image
  न्यूजहंट हिमाचल | बेजनाथ उपमंडलाधिकारी कार्यालय बैजनाथ में आज वर्ष 1905 में कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के अवसर पर आपदा प्रबंधन के तहत एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना रहा। आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान 6.4 तीव्रता के भूकंप की काल्पनिक स्थिति का सजीव प्रदर्शन किया गया जिसमें भवनों के क्षतिग्रस्त होने, लोगों के घायल होने तथा अफरा-तफरी की स्थिति को दर्शाया गया। इस अवसर पर प्रभारी अग्निशमन केंद्र बैजनाथ विजय कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित स्थानों की पहचान तथा राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि भूकंप के समय घबराने की बजाय संयम बनाए रखना, सुरक्षित स्थानों पर शरण लेना तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। मॉक ड्रिल के दौरान बचाव दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को सुर...

हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य: केवल सिंह पठानिया

Image
  बटबला में 3.29 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना का किया भूमिपूजन न्यूजहंट हिमाचल | शाहपुर  विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार सुनिश्चित किया जा सके। यह उद्गार उन्होंने गत दिवस शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बटबला में जल शक्ति विभाग के तहत उठाऊ पेयजल योजना मनेई-परगोड के संवर्धन के अंतर्गत लगभग 3.29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना का विधिवत भूमिपूजन करने के उपरांत व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में 4 जल भंडारण टैंक भी बनाए जाएंगे।      इससे पूर्व उन्होंने लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना मनेई-परगोड के चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। यह परियोजना एडीबी के अंतर्गत है, जिसके तहत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 20 जल भंडारण टैंक बनाए जाएंगे।     केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर...