तंगरोटी मेले में सुधीर शर्मा ने नवाजे विजेता पहलवान, आयोजकों को दिए 51 हजार





शहीद विशाल मेले में की शिरकत, कहा, हिमाचल वीरभूमि, हमें अपने रणबांकुरों पर नाज

अमर शहीद की याद में बन रहे गेट का भी लिया जायजा, जल्द होगा समर्पित

धर्मशाला। तंगरोटी में अमर शहीद विशाल के नाम पर होने वाले मेले में धर्मशाला से विधायक व दिग्गज भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने मेला समिति को 51 हजार रुपए दिए। साथ ही में विजेता पहलवानों को भी सम्मानित किया। अपने संबोधन में सुधीर शर्मा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला अमर शहीद विशाल के नाम पर है। ऐसे में इस मेले का महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि तंगरोटी में अमर शहीद के नाम पर गेट का भी निर्माण किया जा रहा है। इस गेट को जल्द तैयार करने के बाद समर्पित कर दिया जाएगा। मेले में शहीद के माता-पिता भी मौजूद रहे। सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल वीरभूमि है। हमें अपने रणबांकुरों पर नाज है। उन्होंने मेला कमेटी को सफल आयोजन की बधाई दी।

कांग्रेस ने ठप किए काम
सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने व्यवस्था परिवर्तन की बात कहकर हिमाचल का व्यवस्था पतन किया है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में जानबूझकर प्रोजेक्टों को ठप किया गया है। धर्मशाला में एक भी काम नहीं चल रहा है। सीयू, स्मार्ट सिटी से लेकर विभागों में काम ठप हैं। विभागों के पास बजट नहीं है। बिना विजन वाले कांग्रेस नेता सिर्फ फोटो खिंचवाने में मस्त हैं।

फोटो
धर्मशाला। तंगरोटी मेले में विधायक सुधीर शर्मा व अन्य गणमान्य

Popular posts from this blog

फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी

धर्मशाला में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, एकसाथ 50 परिवार भाजपा में शामिल, सुधीर शर्मा बोले, आपका स्वागत है

देहरा में वन विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक', एक साथ 6 जगह नाकेबंदी के दौरान ​बड़ी कामयाबी: 3 गाड़ियां ज़ब्त