क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा
क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा के रूप में City Super Speciality Hospital एवं City Hospital, Ghurkari Matour Kangra Himachal Pradesh में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ Dr. Prakash Chand Rana ने अपनी सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं। लगभग 13 वर्षों के अनुभव के साथ डॉ. प्रकाश चंद राणा हृदय रोगों के उपचार एवं प्रबंधन में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे। अस्पताल में कार्डियोलॉजी सेवाओं के विस्तार के साथ अब हृदय रोगों से संबंधित आधुनिक जांच, परामर्श एवं उपचार सुविधाएं मरीजों को एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। अस्पताल संचालक Dr. Pradeep Makkar, Dr. Ashish Garg एवं Dr. Rajeev Dogra ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, ताकि मरीजों को हृदय संबंधी उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। अस्पताल में अब अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट की उपलब्धता से मरीजों को समय पर परामर्श एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार का लाभ मिलेगा। Dr. Prakash Chand Rana सीने में दर्द, उच्च रक्तचाप, धड़कन की अनियमितता, सांस फूलना, हार्ट अटैक, हृदय की नसों में ...