विश्व पर्यावरण दिवस-2026” एवं “अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2026” के उपलक्ष्य पर दिनांक 21–22 मई, 2026 को केंद्रीय विश्विद्यालय के शाहपुर परिसर में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: “पर्यावरणीय स्थिरता, जलवायु अनुकूलन एवं आपदा प्रबंधन-2026 (ESCAD-2026)” का आयोजन आज प्रारम्भ हुआ ।

पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के सहयोग तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वाधान में “विश्व पर्यावरण दिवस-2026” एवं “अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2026” के उपलक्ष्य पर दिनांक 21–22 मई, 2026 को केंद्रीय विश्विद्यालय के शाहपुर परिसर में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: “पर्यावरणीय स्थिरता, जलवायु अनुकूलन एवं आपदा प्रबंधन-2026 (ESCAD-2026)” का आयोजन आज प्रारम्भ हुआ ।
उद्घाटन सत्र में मुख्य संरक्षक माननीय कुलपति प्रोफेसर एस पी बंसल, मुख्य अतिथि डॉ अनिल कुमार पूनिया ( निदेशक राष्ट्रीय कैमल रिसर्च इंस्टीट्यूट बीकानेर), प्रोफेसर दीपक पंत (डीन पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान स्कूल), डॉ नवनीत शर्मा (आईआईटी दिल्ली), डॉ लखवीर सिंह (सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी), प्रोफेसर बी सी चौहान (कैम्पस निदेशक), प्रो. युवराज नेगी व पृथ्वी एवं पर्यावरण स्कूल के समस्त प्राध्यापक, विद्यार्थी, शोधार्थी एवं विभिन्न शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों से आए शोधार्थी व प्राध्यापक उपथित रहे ।
यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन पर्यावरणीय स्थिरता, जैव विविधता संरक्षण, जलवायु परिवर्तन एवं आपदा प्रबंधन जैसे समकालीन वैश्विक विषयों पर ज्ञान, शोध एवं नवाचार के आदान-प्रदान हेतु एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विशेषज्ञों की सहभागिता रहेगी।
माननीय कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल जी ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की व हिमालय क्षेत्र में पर्यावरणीय विषयों जैसे क्लाइमेट चेंज, अनसाइंटिफ़िक कंस्ट्रक्शन, हीट वेव, ग्लोबल वार्मिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट पर चर्चा की व शोध को समाज केंद्रित करने पर ज़ोर दिया। डीन प्रोफ़ेसर पंत ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आए सभी अतिथियों का स्वागत किया व अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के हेतु एवं महत्व पर चर्चा की ।

Popular posts from this blog

फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी

भारतीय संस्कृति केवल संस्कृत भाषा में ही विद्यमान है

धर्मशाला में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, एकसाथ 50 परिवार भाजपा में शामिल, सुधीर शर्मा बोले, आपका स्वागत है