Posts

Showing posts from March, 2026

IPL 2026 : आज अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलेंगे जडेजा-सैमसन

Image
  न्यूजहंट हिमाचल | डेस्क  आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सोमवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस बार आरआर और सीएसके मैच काफी अहम है, क्योंकि इस बार रविंद्र जडेजा राजस्थान के लिए और संजू सैमसन सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में दोनों ही टीमों एक-दूसरे के खिलाफ जीतने की हर मुमकिन कोशिश करने वाली है। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की पिच लाल मुट्टी से बनी हुई है, जिसपर खूब रन बनते हुए देखे गए हैं। हालांकि शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलेगी, जिससे बल्लेबाजों को पावरप्ले में रन बनाना आसान नहीं होगा। पिच पर नमी भी है, जिससे गेंदबाजों को ज्यादा से ज्यादा समय तक स्विंग भी मिल सकती है। हालांकि यहां काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखे गए हैं और इस बार भी ऐसी उम्मीद है। राजस्थान रॉयल्स— रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन। चेन्नई सुपर ङ्क्षकग्स— ऋतुराज गायकवाड़,...

विनय बोले, 'मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: पेट्रोल-डीजल सस्ता, जनता को सीधी राहत

Image
*जनहित सर्वोपरि: नरेंद्र मोदी सरकार का साहसी फैसला, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ऐतिहासिक कटौती, आम जनता को बड़ी राहत: विनय शर्मा* *धर्मशाला: मार्च 28, 2026* हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-10 प्रति लीटर की भारी कटौती के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे “ऐतिहासिक और जन-हितैषी” कदम बताया है। उन्होंने इस फैसले के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। विनय शर्मा ने कहा कि यह निर्णय स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि केंद्र की भाजपा सरकार आम जनता, किसानों और मध्यम वर्ग के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद सरकार ने देशवासियों को महंगाई से राहत देने के लिए यह साहसिक कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय के तहत पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को ₹13 प्रति लीटर से घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को ₹10 से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इससे न केवल आम जनता को सीधी राहत मिलेगी, बल्कि...

डफर सरकार का बड़ा झटका: छह महीने वेतन डेफर!

Image
*विश्व चक्षु बोले राज्य के कर्मचारियों को सत्ता रही चिंता*  *धर्मशाला: 25 मार्च, 2026* हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन को छह माह के लिए डेफर करने के फैसले को सरकार की नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने वित्तीय कुप्रबंधन को छिपाने के लिए कर्मचारियों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। चुनावों के समय बड़े-बड़े वादे करने वाली सरकार आज अपने ही कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में असमर्थ दिखाई दे रही है, जो कि बेहद चिंताजनक है। विश्व चक्षु ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी कौन-सी स्थिति उत्पन्न हो गई कि सरकार को वेतन भुगतान टालने का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और प्रशासनिक कमजोरी का परिणाम है। श्री चक्षु ने कहा कि इस निर्णय से हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों के परिवार प्रभावित होंगे, खासकर ऐसे समय में जब महंगाई लगातार बढ़ रही है। वेतन डिफर से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता ...

मुख्यमंत्री सुक्खू का बजट भाषण अहंकार का प्रतीक, नेता प्रतिपक्ष के अनुभव के आगे बौने साबित हुए सीएम: विश्व चक्षु

Image
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अपनाई गई कार्यप्रणाली और उनके आचरण पर कड़ा प्रहार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी पुरानी आदतों से मजबूर हैं और उन्हें लगता है कि उनके द्वारा किया गया हर कार्य सही है, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि आज सदन में जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने असंसदीय शब्दों का प्रयोग कर विपक्ष को नीचा दिखाने का कुत्सित प्रयास किया, उसमें वह छह बार के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के धैर्य और लंबे संसदीय अनुभव के आगे पूरी तरह बौने साबित हुए। नेता प्रतिपक्ष की शालीनता और गरिमा का ही परिणाम था कि मुख्यमंत्री को न केवल अपने शब्दों के लिए माफी मांगने पर मजबूर होना पड़ा, बल्कि बजट की शुरुआत में कहे गए उन अमर्यादित शब्दों को सदन की कार्यवाही से भी हटाना पड़ा। विश्व चक्षु ने तंज कसते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कभी मंत्री तक नहीं रहे और सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के कारण उनमें न तो पद के अनुरूप शालीनता है और न ही व...

फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी

Image
इस बजट से नाखुश पैरा कर्मचारी बेज़्ज़त करने वाला बजट कुर्सी पर बैठे कर्मचारियों के लिए हज़ारों की वृद्धि एवं नदी नालो मे जान जोखिम मे डालकर काम करने वालो को 500. और ना पॉलिसी (अंकुश )प्रदेशअध्यक्ष दरसल, जल शक्ति विभाग के पैरा कर्मचारी अपनी मांगो क़ो लेकर वार बार शिमला जाकर आये अपनी मांगो क़ो आगे रखा परन्तु सरकार द्वारा उनकी किसी बात पर अमल नहीं किया गया एवं कर्मचारियों का शोषण होता गया अभी वर्तमान मे पैरा कर्मचारियों क़ो 5500 एवं 6600 रुपए के रूप मे वेतन दिया जा रहा है जिससे कर्मचारियों का तेल का खर्चा पूरा कर पाना ही बहुत मुश्किल है घर चलाना तो दूर कि बात है पैरा कर्मचारी बार बार सरकार के पास अपनी मांगो क़ो लेकर गए परन्तु हमेशा उनको नकारा गया 6 घंटे कागजो मे होने के उपरांत भी दिन रात 8,10 ड्यूटी करते कर्मचारियों क़ो बदले मे शोषण मिल रहा है........आपदा मे दिन रात जान माल कि परवाह किये बिना ड्यूटी करना बिना किसी छूटी के सेवा करना इसका फल उनका शोषण करके दिया जा रहा है  इसपर पैरा कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष महेश शर्मा (अंकुश ) नें इस बार पीछे ना हटते हुए सड़कों पर आने का फैसला किया है...