'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से सत्ता में मिलेगी बेटियों को बराबरी: मुनीष शर्मा

 
*2029 से पहले लागू होगा कानून, महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक कदम*  

भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कानून 'महिला विकास' से आगे बढ़कर 'महिला के नेतृत्व में विकास' का मार्ग प्रशस्त करेगा।  

मुनीष शर्मा ने कहा कि वर्षों से लंबित महिला आरक्षण विधेयक के हकीकत बनने से लोकसभा और विधानसभाओं में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इससे पंचायत से संसद तक महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा, “अब बेटियां फैसलों में भागीदार नहीं, बल्कि फैसले लेने वाली बनेंगी।”  

उन्होंने बताया कि अधिनियम को लेकर चलाए गए अभियान से कांगड़ा में 9 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने विधायक पवन काजल पर आरोप लगाया कि काजल और उनके मंडल ने अभियान में रुचि नहीं ली, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने सक्रियता दिखाई।

Popular posts from this blog

फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी

देहरा में वन विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक', एक साथ 6 जगह नाकेबंदी के दौरान ​बड़ी कामयाबी: 3 गाड़ियां ज़ब्त

परमार बोले, 'क्या ऐसे चलेगा इलाज? टांडा अस्पताल में कार्डियोलॉजी सेवाएं भगवान भरोसे