नगर निगम चुनावों में कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ, भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार: विश्व चक्षु



*जनता का गुस्सा बनेगा कांग्रेस की करारी हार का कारण*

*सुक्खू सरकार पर जनता का वार, नगर निगम चुनाव में तय हार*

*धर्मशाला: 03 अप्रैल, 2026*

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने धर्मशाला से जारी अपने बयान में कहा है कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनावों में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया तय है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश के सभी नगर निगमों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

विश्व चक्षु ने कहा कि प्रदेश की शहरी जनता वर्तमान कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यशैली से बेहद निराश है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में सुस्ती, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी ने जनता को कांग्रेस के खिलाफ खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव “सत्ता का सेमीफाइनल” हैं, जो प्रदेश की भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे। उनके अनुसार, जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है और पार्टी को स्पष्ट जनादेश मिलने जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए विश्व चक्षु ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और अब उसे अपनी हार के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा शहरी क्षेत्रों में मजबूती के साथ उभरेगी और विकास एवं सुशासन के मुद्दों पर जनता का समर्थन प्राप्त करेगी।

Popular posts from this blog

फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी

धर्मशाला में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, एकसाथ 50 परिवार भाजपा में शामिल, सुधीर शर्मा बोले, आपका स्वागत है

भारतीय संस्कृति केवल संस्कृत भाषा में ही विद्यमान है