नगर निगम चुनाव में जनता का सुक्खू सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख: संजीव शर्मा
*कहा धर्मशाला की जनता जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुकी*
*कहा नगर निगम चार सालों से कांग्रेसी नेताओं के राजनीति का आखाड़ा*
*धर्मशाला, 11 मई 2026*
धर्मशाला नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। पार्टी नेताओं ने कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली को निशाना बनाते हुए चुनाव में जीत का भरोसा जताया है। चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना प्रचार ओर जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया है।
सोमवार को धर्मशाला में जारी प्रेस विज्ञप्ति में संजीव शर्मा सह प्रभारी संगठनात्मक जिला कांगड़ा ने कहा कि जब से प्रदेश में सुक्खू की सरकार बनी है धर्मशाला नगर निगम के विकास को ग्रहण लगा हुआ है। नगर निगम धर्मशाला मुख्यमंत्री के चंद चाटुकारों कांग्रेसी नेताओं के राजनीति का आखाड़ा बना रहा, जहां निगम के वार्डों के विकास को लेकर कम तथा जनता के शोषण को गति दी गई। संजीव शर्मा ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला के सभी 17 वार्डों की जनता हाताशा व परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री की ही सोच नकारात्मक हो तो जनता सरकार के मंत्रियों व विधायकों व उनके नुमाइंदों से विकास की उम्मीद कैसे रख सकती है। उन्होंने कहा धर्मशाला नगर निगम चुनाव में इस बार इतिहास रचा जाएगा। सभी 17 वार्डों भाजपा के प्रत्याशी भारी बहुमतों से जीत दर्ज कर निगम का गठन करेंगे। ने कहा कि नगर निगम चुनाव में जनता में कांग्रेस सरकार के पतन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। पिछले पांच सालों से जिस प्रकार से सरकार ने नगर निगम की जनता की भावनाओं से खिलबाड़ किया है उसका मूल सूद के साथ जनता सुक्खू सरकार को देने के लिए तैयार बैठी हुई है। कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग की कमर को तोड़ कर रख दिया हैं। इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुकी है।
स्ंजीव शर्मा ने कहा पिछले साढ़े तीन वर्ष में हत्या, लूट, फिरौती, गैंगवार, गोलीबारी और महिला उत्पीड़न के मामलों लगातार बढ़ रहे हैं। रोजगार की तलाश में युवा वर्ग नशे की गिरफत में जा रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार ने सबसे बड़ा विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चिट्टा माफिया, शराब माफिया और कबाड़ माफिया को कांग्रेस सरकार और उसके नेताओं का संरक्षण प्राप्त। 45 हजार करोड़ का ऋण लेने के बाद भी सरकार खजाना खाली होने की दुहाई दे रही है। शर्मा कहा कि कांग्रेस सरकार के जिन मंत्रियों व विधायकों पिछले चार वर्षों में नगर निगम की सुध तक नही ली व अब जनता से वोट की भीख मांगकर जीत के खोखले दावे कर रहे हैं। जनता ने सुक्खू सरकार को उखाड़ फैंकने का संकल्प ले लिया है। देश की जनता भाजपा के नेतृत्व और विकास के मॉडल पर भरोसा कर रही है।