धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी : पवन काजल
*कहा सभी 17 वार्डों में भाजपा स्पष्ट रणनीति के दम पर चुनाव जीतेगी*
*बोले चुनाव से पहले ही सुक्खू सरकार अपनी हार मान चुकी*
*धर्मशाला, 9 मई 2026*
कांगड़ा के भाजपा विधायक, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं नगर निगम धर्मशाला चुनाव प्रभारी पवन काजल ने शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नगर निगम के सभी 17 वार्डों से भाजपा के सभी उम्मीदवार भारी बहुमत से अपनी जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में जनता सुक्खू सरकार को उसी की भाषा परिभाषा में जवाब देगी। विधायक पवन काजल ने कहा कि नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी। जनता नगर निगम चुनावों में भाजपा की विकासकारी नीतियों पर मुहर लगाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाकर उसका पर्दाफाश करेगी। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता को केवल निराश किया है और अब नगर निगम चुनावों में जनता इसका जवाब देगी। कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल में जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम धर्मशाला के पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल की खामियां उजागर हुई है तथा विकास के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाया गया है। पिछले 4 वर्षों से प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने धर्मशाला विस् सभा की जनता के साथ बदले की भावना से काम किया है, जिसके कारण यहां विकास का कोई कार्य नहीं किया जा सका। पवन काजल ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम अपनी एक अलग पहचान रखता है तथा उसे पहचान को खत्म करने के लिए सुक्खू सरकार व उसके नुमाइशों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम चुनाव से पहले ही प्रदेश कांग्रेस सरकार अपनी हर को तय मान चुकी है जिसको लेकर व घटिया व्यानबाजी पर उतर आई है।
ओपन काजल ने कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि अच्छा होता मैं धर्मशाला में पत्रकारों के समक्ष कांग्रेस सरकार की नाकामियों का लेखाजोखा रखते। कृषि मंत्री अपने बयान में बताते कि किस प्रकार से सुक्खू सरकार ने पिछले 4 सालों में जनता को मूर्ख बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर वार्ड में सक्रिय रहकर लोगों से सीधे संवाद करें और भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने उम्मीदवार को जनता के विस्वास पर चुनाव मैदान में उतारा है तथा सभी 17 वार्डों में भाजपा स्पष्ट रणनीति के दम पर चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियों से बुरी तरह से आहत हुई है। काजल ने कहा है कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है, सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं और स्थानीय मुद्दों व संगठनात्मक शक्ति के दम पर भारी जीत हासिल करेगी।