निगम चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसमर्थन से दर्ज करेंगे बड़ी जीत: देवेन्द्र जग्गी
धर्मशाला नगर निगम चुनाव वार्डवार फीडबैक पर हुई गहन चर्चा
धर्मशाला, 19 मई : नगर निगम धर्मशाला चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र जग्गी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विप्लव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में नगर निगम चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों ने भाग लिया तथा अपने-अपने वार्डों की जमीनी स्थिति, चुनावी माहौल और मतदाताओं से मिल रहे समर्थन को लेकर विस्तृत फीडबैक साझा किया।
बैठक के दौरान वार्ड स्तर पर चुनावी स्थिति, मतदाताओं की प्राथमिकताओं तथा आगामी रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से मिले जनसमर्थन और चुनाव प्रचार के दौरान जनता से प्राप्त प्रतिक्रियाओं की जानकारी भी साझा की।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों, विकास, पारदर्शिता और जनहित की सोच को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है तथा जनता बदलाव के पक्ष में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि निगम चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसमर्थन से बड़ी जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता से कॉंग्रेस पार्टी को अपार जनसमर्थन मिला है और भाजपा का सूपड़ा साफ़ होना निश्चित है।
वहीं विप्लव ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों ने पूरी मेहनत, समर्पण और एकजुटता के साथ चुनाव प्रचार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पक्ष में जिस प्रकार का जनसमर्थन देखने को मिल रहा है, उससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उन्हें बेहतर परिणाम की उम्मीद है।
बैठक में बूथ स्तर की तैयारियों, चुनाव प्रबंधन, मतदाताओं तक अंतिम चरण में पहुंचने की रणनीति तथा संगठनात्मक मजबूती को लेकर भी गहन चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि नगर निगम धर्मशाला में इस बार पार्टी मजबूत प्रदर्शन करेगी और जनता का समर्थन कांग्रेस के पक्ष में जाएगा।
000