क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा

क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा के रूप में City Super Speciality Hospital एवं City Hospital, Ghurkari Matour Kangra Himachal Pradesh में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ Dr. Prakash Chand Rana ने अपनी सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं। लगभग 13 वर्षों के अनुभव के साथ डॉ. प्रकाश चंद राणा हृदय रोगों के उपचार एवं प्रबंधन में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे। अस्पताल में कार्डियोलॉजी सेवाओं के विस्तार के साथ अब हृदय रोगों से संबंधित आधुनिक जांच, परामर्श एवं उपचार सुविधाएं मरीजों को एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

अस्पताल संचालक Dr. Pradeep Makkar, Dr. Ashish Garg एवं Dr. Rajeev Dogra ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, ताकि मरीजों को हृदय संबंधी उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। अस्पताल में अब अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट की उपलब्धता से मरीजों को समय पर परामर्श एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार का लाभ मिलेगा।

Dr. Prakash Chand Rana सीने में दर्द, उच्च रक्तचाप, धड़कन की अनियमितता, सांस फूलना, हार्ट अटैक, हृदय की नसों में ब्लॉकेज तथा अन्य कार्डियोलॉजी संबंधी समस्याओं के निदान एवं उपचार में विशेषज्ञता रखते हैं। इसके अतिरिक्त मरीजों को नियमित हृदय जांच, ईसीजी, इको तथा अन्य आवश्यक कार्डियक परामर्श सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

अस्पताल संचालकों ने कहा कि वर्तमान समय में हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए समय पर जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की हृदय संबंधी समस्या या लक्षण दिखाई दें तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।

अस्पताल प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. प्रकाश चंद राणा के जुड़ने से क्षेत्र के मरीजों को उच्च स्तरीय कार्डियोलॉजी सेवाओं का लाभ मिलेगा तथा स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

Popular posts from this blog

फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी

धर्मशाला में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, एकसाथ 50 परिवार भाजपा में शामिल, सुधीर शर्मा बोले, आपका स्वागत है

भारतीय संस्कृति केवल संस्कृत भाषा में ही विद्यमान है