महंगाई की मार झेल रही जनता - पुनीत मल्ली
देश को ठग रही मोदी सरकार
देश पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है ये बात कांग्रेस के प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने एक कार्यक्रम में कहा , मल्ली ने कहा कि पहले से ही देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत अधिक थी मोदी सरकार ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी कर देश पर अत्यधिक बोझ डाल दिया है उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से आम व्यक्ति के रोजमर्रा के जीवन पर अत्यधिक बोझ पड़ेगा सब्जी ,किराना , ट्रांसपोर्ट किराया एन सभी की कीमतों पर इजाफा होगा जिसका खामियाजा आम व्यक्ति पर गंभीर असर डालेगा ।पुनीत मल्ली का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में घरेलू गैस की कीमत पांच सौ से कम थी लेकिन मोदी सरकार ने लोगों के भरोसा को तोड़ा है वही कमर्शियल गैस की कीमतों में बढ़ावा कर छोटे छोटे दुकानदार ,बड़े होटल रेस्टोरेंट वाले को भी परेशानी में डाल रखा है।पुनीत मल्ली ने नगर निगम के चुनाव को ले कर भी भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अपने नेताओं को सिर्फ झूठ बोलना सिखाती है भाजपा समर्थित नेता तथ्यों पर बात करने से कतराते है।उन्होंने कांग्रेस सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा है कि धर्मशाला में टूरिज्म को बढ़ावा देना सुक्खू सरकार की प्राथमिकता है और सरकार वचनबद्ध है।नगर निगम चुनाव में जीत को ले कर भी पुनीत मल्ली ने कहा कि जनता कांग्रेस पार्टी की नीति और नियत दोनों को जानती है और निगम के चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी