प्रदेश का कोई भी ऐसा वर्ग नही हैं जो सुक्खू सरकार से खफा नही: डा. राजीव बिंदल


कहा सरकार की तीन सालों की नाकामियों के खिलाफ होगा जोरदार प्रदर्शन

कहा आज युवा कांग्रेस सरकार से बदला लेने के लिए सड़कों पर उतर आया

धर्मशाला, 3 दिसंबर 2025:
हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने बुधवार को धर्मशाला के जोराबर स्टेडियम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 4 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी जोरावर सटेडिय में कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक जोरावर प्रदर्शन कर रही है। हमनेे पाया जब प्रदेश की जनमानस के पास प्रदेश सरकार के तीन वर्षों की कारागुजारी को लेकर भाजपा पहुंची तो जनता मे भाजपा के प्रति एक भारी उत्साह देखने को मिला। जैसे ही तीन सालों के जश्न की बात जनता के जेहन में आई जो भाजपा के जोरावर स्टेयिम में होने वाले प्रदर्शन में जहां से 100 लोग आने थे अब वहां से हजारों की संख्या में लोग पहुंचने की तैयारी कर चुके हैं। प्रदेश की जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बहुत बड़ी नाराजगी है। प्रदेश का कोई भी ऐसा वर्ग नही हैं जो प्रदेश की सुक्खू सरकार से खफा नही है। डा. राजीव बिंदल ने कहा कि समाज में गुस्सा है, रोष है। ओर वर्तमान कांग्रेस सरकार के खिलाफ लोगों में एक चिड़ है। उन्होंन कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजार हैं। बेरोजगार सड़कों पर है। रोजगार के अवसर तलाशता युवा परेशान है। वे झूठी गारंटियों की झांसे में आकर काग्रेस की सरकार को बना बैठा, परंतु आज युवा कांग्रेस सरकार से बदला लेने के लिए सड़कों पर उतर आया है। बड़ी संख्या में महिलाएं कल प्रदर्शन में शामिल होंगी, क्योंकि सरकार ने उनके अधिकारों पर डाका डाला है। झूठी गारंटियों के झाँसे में लोगो को ठगा गेया, 54 -54 हजार आज एक-एक महिला का सरकार के पास कर्ज है। 28 लाख प्रदेश की बहने 36 महीनों से 1500 रुपये का इंतजार कर रही हैं। बिगड़ती कानून व्यवसथा, गोली कांड प्रदेश में आम बात होकर रह गई है। चिटटे का व्यापार ओर इससे मरती युवा पीढ़ी, किस प्रकार से माफिया राज चल रहा है , भाजपा ने इसे व्यवस्था पतन का नाम दिया है। व्यवस्था परिवर्तन के तीन साल, बदलों-बदलों भ्रष्ट कांग्रेस सरकार। इस सलोगन के साथ भाजपा का प्रदर्शन होगा। हम सरकार से कहना चाहते हैं कि वे इस कार्यक्रम को लेकर अवरोध उत्तपन न करे। सरकार ने जगह जगह पुलिस बल तैनात कर रखा है। भाजपा शांति पूर्वक तरिके से अपना विरोध प्रदर्शन करेगी, अगर सरकार ने माहौल को खराब करने की कोशिश की तो इसकी जिमेवारी सरकार की होगी। सरकार किसी भी कीमत में भाजपा के प्रदर्शन को खराब करने की ना सोचे, यह लोकतंत्र और समाज के लिए सही नही होगा। सरकार संस्थानों को बंद करना, 1.50 लाख नौकरियों को रदद करना, झूठी गारंटिया आदि सभी विषयों पर वीरवार को बुलंद किया जाएगी। उन्होंने कहा हम सरकार को बताना चाहते हें भाजपा का प्रदर्शन शांतिपूर्वक होगा। यह योजना पूर्व प्रदर्शन है। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में भाजपा का समुचा नेतृत्व, सदन से निकल कर पूरा विपक्ष, भाजपा के सभी नेता, सांसद, विधायक, महिला मोर्चा, युवा मोर्च व कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज, संगठनात्मक जिला अध्यक्ष कांगड़ा सचिव शर्मा, जिला प्रभारी सुमित शर्मा, संजय शर्मा, प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी विश्व चक्षु भी मौजूद रहे।
एबीवीपी पर पुलिस लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या
डा. राजीव बिंदल ने एबीवीपी के युवाओं पर की गई लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि ये किसी भी कीमत पर सहन नही होगा। उन्होंने कहा एबीवीपी का प्रदर्शन सरकार के लिए चेतावनी है। सरकार युवा की आवाज को दवाना चाहती है। सरकार के इशारे पर जिस प्रकार से पुलिस ने एबीवीपी के युवाओं पर लाठियां भांजी ये लोकतंत्र की हत्या कर है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी के नेता व कार्यकर्ता शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, जिन पर लाठियां भांजी गई।

Popular posts from this blog

देहरा में वन विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक', एक साथ 6 जगह नाकेबंदी के दौरान ​बड़ी कामयाबी: 3 गाड़ियां ज़ब्त

सार्थक रही विधानसभा में चर्चा, पर सूचना सही न देने पर बेहद गैर जिमेदराना रहा मुख्यमंत्री का रवैया : जयराम ठाकुर

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक पहुंचेगी बस सुविधा : अजय वर्मा