बुजुर्ग पेंशनरों को कुचलने पर तुली सुक्खू सरकार, जोरावर मैदान में प्रदर्शन की अनुमति रद्द : सुधीर शर्मा


28 को जोरावर मैदान में जुटने थे हजारों पेंशनर, अब पुलिस मैदान में शिफ्ट करने से बुजुर्गों को होगी दिक्कत

फायर ब्रांड भाजपा नेता सुधीर शर्मा बोले, 14 सूत्री मांगपत्र को पूरा करने से डर रहे सुक्खू, कांग्रेस राज मेें हर वर्ग तंग

सुधीर शर्मा ने कहा, धर्मशाला में कांग्रेस की जीत का बयान देने पर अपनी किरकिरी करवा चुके सुक्खू

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के हजारों पेंशनरों ने प्रदेश की कांग्रेस नीत सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार के खिलाफ मांगों के समर्थन में आंदोलन का बिगुल फूंका है। कांग्रेस सरकार पेंशनरों से इतनी डरी है कि ऐन मौके पर उनके प्रदर्शन स्थल को जोरावर मैदान से पुलिस मैदान शिफ्ट करने को कहा गया है। यह इस नाकाम सरकार की हताशा है। यह बात फायर ब्रांड भाजपा नेता व हॉट सीट धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने गुरुवार को धर्मशाला में जारी बयान में कही। सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 28 नवंबर को धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा के बाहर प्रदर्शन होगा व मंत्रियों का घेराव किया जाना है।
शर्मा ने कहा कि पेंशनरों के 14 सूत्रीय मांगपत्र में 18 मांगों का उल्लेख है। ये सभी मांगें जायज हैं, इसमें 18 संगठनों की मांगों का उल्लेख किया है। हैरानी की बात है कि सरकार ने अभी तक पेंशनरों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की न नीति ठीक है और न ही नियत। अब पेंशनर जब अपनी मांगें रखने के लिए तपोवन में विधानसभा के शीत सत्र में आ रहे हैं, तो उन्हें तंग किया जा रहा है। जोरावर मैदान में पुलिस मैदान काफी दूर है। यह सीधे सीधे पेंशनरों का कुचलने का प्रयास है। भाजपा इन सभी पेंशनरों के साथ खडी है।

धर्मशाला में जीत की बात कहकर हंसी का पात्र बने सीएम
सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला आते ही सीएम सुक्खू ने इस हॉट सीट पर आगामी चुनावों में जीत दर्ज करने की बात कही थ्ीा। इस बयान पर सोशल मीडिया में हजारों लोगों ने कमेंट किए थे। उससे सरकार को धर्मशाला में कांग्रेस के नाकाम नेताओं और संगठन का पता चल गया होगा।

सिद्धबाड़ी का क्लाक टावर बना सफेद हाथी
एक तरफ विधानसभा का शीत सत्र चल रहा है, देश दुनिया की नजर धर्मशाला पर है, लेकिन तपोवन के प्रवेशद्वार सिद्धबाड़ी का क्लाक टावर बेहद दयनीय हालत में है। इसकी चारों घडिय़ां अलग-अलग समय बता रही हैं। यह धर्मशाला नगर निगम और जिला प्रशासन की बडी नालायकी है।

बयान
कांग्रेस सरकार पेंशनरों के धरने का स्थल जोरावर मैदान से पुलिस मैदान करके उनके साथ धोखा कर रही है। हम स्मार्ट सिटी बना रहे थे, लेेकिन अब हालात ये हैं कि सिद्धबाड़ी का क्लाक टावर अपनी चारों घडियों पर अलग समय दिखा रहा है। इसकी हालत भी कांग्रेस की तरह हो गई है
सुधीर शर्मा, दिग्गज भाजपा नेता व धर्मशाला से विधायक
फोटो

सुधीर शर्मा और क्लाक टॉवर

Popular posts from this blog

इंडियन ऑयल ऊना ने चलाया वृक्षारोपण अभियानविभिन्न हितधारकों के साथ किया पौधरोपण

*नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा में किया विरोध*

शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण : डीएसपी कांगड़ा