कांगड़ा-चंबा प्रभारी विपिन परमार ने दिए कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र

*कांगड़ा में बूथ सशक्तिकरण को बनाई रणनीति*

*भाजपा बूथ स्तर पर मजबूत होकर लोस चुनावों में बनाएगी जीत का रिकार्ड*

*कांगड़ा-चंबा प्रभारी विपिन परमार ने दिए कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र*

*धर्मशाला*

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी हैं। सोमवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जिला कांगड़ा संगठनात्मक जिला की बैठक का आयोजन सर्किट हाऊस धर्मशाला में किया गया।
बैठक में भाजपा के कांगड़ा-चंबा प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें, और बताया कि भाजपा मंडल और बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करके संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत बनाएगी। विपिन परमार ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर उसे धरातल पर उतारा जा रहा है। पूर्व विस अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा बड़ी छलांग लगाकर लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करके जीत का नया रिकार्ड बनाएगी। संसदीय क्षेत्र प्रभारी ने कहा कि उन्ळें पूरा विश्वास है कि भाजपा साल 2024 के आम चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। श्री परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को देश व प्रदेश की जनता भली-भांति समझती है, और उन्हें ओर अधिक मजबूूती से आगे बढ़ाने का प्रण आम जनता ने कर लिया है। बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, सुलह के विधायक व कांगड़ा-चंबा भाजपा प्रभारी विपिन सिंह परमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, ज़िला कांगड़ा के अध्यक्ष सचिन शर्मा, कांगड़ा-चंबा विस्तारक राजपाल, बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रांत संजोयक पुरुषोत्तम गुलेरिया, पूर्व विधायक अरुण कुमार कूका, पूर्व बीजेपी प्रताशी राकेश चौधरी, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी विश्व चक्षु, ज़िला कांगड़ा महिला मोर्चा अध्यक्षा रंजू रस्तोगी, धर्मशाला बीजेपी मंडल अध्यक्ष डा. विशाल नेहरिया, गायत्री कपूर, प्रेरणा शर्मा, शक्ति अत्री, रजनी ठाकुर समेत भाजपा के जिला कांगड़ा के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

इंडियन ऑयल ऊना ने चलाया वृक्षारोपण अभियानविभिन्न हितधारकों के साथ किया पौधरोपण

कांगड़ा स्थित धौलाधार सर्विस स्टेशन में आज इंडियन आयल कस्टमर दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बल्ला पंचायत के तकरीबन 100 से 150 घरों की वायरिंग जलकर हुई राख