वीरवार को विधायक पवन काजल ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र वोटर चेतना अभियान का शुभारंभ किया।

वीरवार को विधायक पवन काजल ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र वोटर चेतना अभियान का शुभारंभ किया। काजल मंडल भाजपा की आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारी को आह्वान किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पार्टी हाई कमान द्वारा शुरू अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी को बूथ स्तर पर सशक्तिकरण के टिप्स दिए। काजल ने पार्टी पदाधिकारी को आह्वान किया कि वह बूथ स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा शुरू विभिन्न योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का प्रचार करें। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव में की गई गारंटीयों को पूरा करने में नाकाम रही है।और लोकसभा चुनाव में उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्य प्रकाश सोनी ने क्षेत्र में बूथ स्तर पर चलाई जा रही पार्टी की गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न मोर्चों,
 प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सार्थक रही विधानसभा में चर्चा, पर सूचना सही न देने पर बेहद गैर जिमेदराना रहा मुख्यमंत्री का रवैया : जयराम ठाकुर

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक पहुंचेगी बस सुविधा : अजय वर्मा

युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने की राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ बैठक