भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि नरेन्द्र भाई मोदी द्वारा भारत के इतिहास का अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय संसदीय प्रणाली में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाना है।

कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता डोली शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि नरेन्द्र भाई मोदी द्वारा भारत के इतिहास का अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय संसदीय प्रणाली में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाना है। नारी वंदन अधिनियम मोदी जी द्वारा संसद में प्रस्तुत किया गया और दोनों सदनो में पारित करवाया गया। इसके लिए पूरा देश नरेन्द्र भाई मोदी के प्रति कृत्यज्ञता व्यक्त करता है। 
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व अन्य पार्टियों में इस बात की होड़ लगी है कि कैसे इस कानून का श्रेय लिया जाए। उसी कड़ी में कांग्रेस प्रवक्ता डोली शर्मा ने शिमला में झूठ का पिटारा खोला। 
भाजपा ने कहा कि देश के 75 वर्षों में से 60 वर्ष तक राज करने वाली कांग्रेस ने महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया और आज भाजपा ने, मोदी जी ने, आरक्षण दिया तो छटपटाहट महसूस हो रही है। तीन बार श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने महिला आरक्षण विधेयक प्रस्तुत करने का प्रयास किया परन्तु कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत के साथ उसका विरोध किया और जब कांग्रेस पार्टी ने इसे राज्यसभा में प्रस्तुत किया तो क्षेत्रीय दलों के दबाव में आकर इसे कानून नहीं बनने दिया। अब जब देश की महिलाएं नरेन्द्र मोदी के प्रति सब ओर आभार व्यक्त कर रही है तो कांग्रेस अपने प्रवक्ताओं को सभी प्रदेशों में भेजकर झूठ फैलाने में जुट गई हैं। 
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की यह पुरानी आदत है कि जब इन्हें सामान्य जनमानस को बरगलाना होता है तो नए प्रवक्ताओं को हिमाचल में भेजकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं। 2022 के चुनाव में कांग्रेस की प्रवक्ता अलका लांबा को हिमाचल में झूठ परोसने के लिए उतारा गया जिन्होनें 10 गारंटियांे का झूठ फैलाया और जोर जोर से कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 22 लाख बहनो को 1500 रू0 मिलेगा, 5 लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी और न जाने क्या क्या झूठ परोसा गया। उस झूठ का परिणाम हुआ कि हिमाचल की जनता ने झूठी गारंटियों को सत्य मानकर कांग्रेस पार्टी के हाथ में हिमाचल की सत्ता दे दी। अब उसके बाद जनमानस को पछतावा हो रहा है और 10 महीने की सरकार के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए दिखाई देते हैं। 
भाजपा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह बयान भी हिमाचल की बहनों को भरमाने का एक असफल प्रयास है। हिमाचल की जनता कांगे्रस के झूठ को पूरी तरह जान चुकी है, समझ चुकी है और नरेन्द्र मोदी के प्रति सदभावना रखती है।

Popular posts from this blog

इंडियन ऑयल ऊना ने चलाया वृक्षारोपण अभियानविभिन्न हितधारकों के साथ किया पौधरोपण

कांगड़ा स्थित धौलाधार सर्विस स्टेशन में आज इंडियन आयल कस्टमर दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बल्ला पंचायत के तकरीबन 100 से 150 घरों की वायरिंग जलकर हुई राख