भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला कांगडा़ की परिचय बैठक कांगड़ा में जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें भाजपा कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र प्रभारी व विधायक विपिन सिंह परमार विशेष उपस्थिति में हुई ।

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला कांगडा़ की परिचय बैठक कांगड़ा में जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें भाजपा कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र प्रभारी व विधायक विपिन सिंह परमार विशेष उपस्थिति में हुई । वहीं पत्रकार वार्ता के दौरान विपिन परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता जनार्दन के बीच जाकर मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाने का संकल्प ले रही है। जहां कांग्रेस ने झूठी गारंटीयों के बलबूते प्रदेश की जनता को गुमराह करके सत्ता में आ गई। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचा रहा है। इसी के मध्य नजर आज इस बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से बारिश के कारण प्रदेश का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है कांगड़ा में भी इसका ज्यादा प्रभाव देखा गया है। वही केंद्र की भाजपा सरकार के शीर्ष नेताओं एवम प्रदेश के भाजपा नेताओं का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश को आर्थिक सहायता देने में केंद्र सरकार ने कोई कमी नहीं रखी।बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व विधायक पवन काजल , अरूण मेहरा , राकेश चौधरी, विश्व चक्षु ,चारों मंडल अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व सभी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Popular posts from this blog

फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी

देहरा में वन विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक', एक साथ 6 जगह नाकेबंदी के दौरान ​बड़ी कामयाबी: 3 गाड़ियां ज़ब्त

परमार बोले, 'क्या ऐसे चलेगा इलाज? टांडा अस्पताल में कार्डियोलॉजी सेवाएं भगवान भरोसे