टोक्यो ओलंपिक:- “हार और जीत जीवन का हिस्सा” पीएम मोदी ने भारतीय हाॅकी टीम को दिया संदेश


जापान के टोक्यो ओलंपिक खेलों का महाकुंभ चल रहा है। टोक्यो ओलिंपिक में भारत की हॉकी टीम आज अपना सेमीफाइनल मैच खेलने उतरी थी। भारत का मुकाबला दिग्गज बेल्जियम की टीम से था, जिसमें बेल्जियम ने भारत को हरा दिया। भारत को इस मैच में 2-5 से हार मिली।

इस बड़े मुकाबले के पहले क्वार्टर में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली थी, लेकिन उस के बाद बेल्जियम ने एक के बाद एक गोल दागे। पीमए मोदी ने कहा कि बीते दिनों भारत के लिए कुछ अच्छी तो कुछ बुरी खबर हाथ लगी, लेकिन हार-जीत तो जीवन का हिस्सा है।

इससे पहले मंगलवार को सुबह पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने इस मैच के बारे में जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था, ‘‘मैं टोक्यो 2020 में भारत बनाम बेल्जियम हॉकी पुरुष सेमीफाइनल देख रहा हूं। हमारी टीम और उनके कौशल पर गर्व है। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं’’

Popular posts from this blog

फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी

भारतीय संस्कृति केवल संस्कृत भाषा में ही विद्यमान है

धर्मशाला में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, एकसाथ 50 परिवार भाजपा में शामिल, सुधीर शर्मा बोले, आपका स्वागत है