स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम पर हो कांगड़ा एयरपोर्ट का नाम


न्यूज़हंट ब्यूरो।
धर्मशाला कालेज की ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ने पारित किया प्रस्ताव, धर्मशाला और शिमला में लगाई जाए पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा

प्रदेश के सबसे बड़े व प्राचीन  कालेज धर्मशाला की ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से मिलकर कालेज ऑडिटोरियम में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। ओएसए ने इस मौके पर कांगड़ा एयरपोर्ट का नाम पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम रखने और धर्मशाला में उनकी प्रतिमा लगाने के दो प्रस्ताव भी पारित कर सरकार को भेजने का निर्णय लिया। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठत लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह व उनके कार्यों को याद किया।

इस मौके पर विधायक विक्रमादित्य सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने के लिए ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया एवं ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों तथा सामाजिक संस्थाओं का धन्यवाद किया। विक्रमादित्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह किसी एक संस्था, एक वर्ग या एक क्षेत्र के मुख्यमंत्री नहीं थे बल्कि पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। वीरभद्र सिंह ने हमेशा जनता के हितों के लिए कार्य किया है ओर पूरे प्रदेश की जनता के लिए राजनीति करते थे। इस कार्यक्रम में ‘दिव्य हिमाचल’ के प्रधान संपादक अनिल सोनी, तिब्बतीयन सरकार के सचिव कर्मा, प्रदेश राजपूत सभा के अध्यक्ष कर्नल परमार, जिला अध्यक्ष राजपूत सभा रिटायर चीफ इंजीनियर चंबियाल, पंडित वेद प्रकाश राज्य अध्यक्ष ब्राह्मण कल्याण सभा, देव दत्त शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश, कर्नल करतार सिंह जिला महासचिव पतंजलि योग परिवार कांगड़ा, रजनीश शर्मा पतंजलि योग परिवार कांगड़ा, डा. ललित मोहन पूर्व प्राचार्य एवं छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष, प्रो. चंद्र रेखा डढवाल प्रथम महिला अध्यक्ष ओएसए, अजीत सिंह नैहरिया इंडो तिबतीयन मैत्री संघ, कर्नल जय गणेश, आरपी चोपड़ा रिटायर प्रिंसीपल, एससी धीमान रिटायर डिप्टी डायरेक्टर, आरएसएस के जिला कार्यवाहक अभिषेक शर्मा, जगरूप सिंह प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी, डा. चकरा रिटायर सीएमओ, नवनीत शर्मा प्रदेश कांग्रेस सचिव, प्रदीप बलोरिया ब्लॉक कांग्रेस महासचिव, कमल कटोच पूर्व उपप्रधान, बॉबी ठाकुर जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी, विवेक राणा महासचिव ब्लॉक कांग्रेस, मुनीश पटियाल पूर्व युवा अध्यक्ष, पुनीत धीमान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, कुलदीप बंटा रिटायर प्रिंसीपल, रणदीप राणा कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर, वीरेंद्र सिंह, विवेक पतेडिया पूर्व युवा काग्रेस अध्यक्ष फहेतपुर व उपप्रधान हटपंग, विनय ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस, आरके पराशर रिटायर प्रिंसीपल, सुनील बलोरिया महामंत्री एनएसयूआई, ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला, ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर, युवा कांग्रेस एंव अन्य सामाजिक सगठनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

सबको साथ लेकर चलते थे राजा साहब

ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने कहा कि स्व. राजा वीरभद्र सिंह की सोच को बढ़ाना हमारा कर्त्तव्य है। वीरभद्र सिंह भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन दिलो दिमाग में आज भी हमारे साथ है। वीरभद्र सिंह पूरे प्रदेश को साथ लेकर चलते थे। पठानिया ने कहा कि ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन एंव कांगड़ा के सभी सामाजिक संगठनों ने सरकार का धन्यवाद किया कि  व शिमला के रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की स्वीकृति दी। साथ ही सरकार से मांग की है कि जिला कांगड़ा के धर्मशाला में जगह चयनित करके पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाए और गगल एयर पोर्ट का नाम राजा वीरभद्र सिंह के नाम रखा जाए।

Popular posts from this blog

इंडियन ऑयल ऊना ने चलाया वृक्षारोपण अभियानविभिन्न हितधारकों के साथ किया पौधरोपण

कांगड़ा स्थित धौलाधार सर्विस स्टेशन में आज इंडियन आयल कस्टमर दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बल्ला पंचायत के तकरीबन 100 से 150 घरों की वायरिंग जलकर हुई राख