वीर सपूतों के लहू का प्रतीक व प्रमाण है तिरंगा : वंदना


सोशल मीडिया के माध्यम से 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने की खालिस्थानियों द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मिली धमकी की कुमारी वंदना व हिमाचल कांग्रेस ने कड़ी निंदा व चिंता जताई है। तिरंगा हमारी शान है तिरंगा हमारी जान है। यह देश की आजादी की लड़ाई व देश पर मर मिटने वाले वीर सपूतों के लहू का प्रतीक व प्रमाण है। इस तरह की धमकी देश व प्रदेश के अस्तित्व व सुरक्षा पर गंभीर सवाल है।

वंदना ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि देश व हिमाचल प्रदेश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा व कड़ी निगरानी के बीच देश के सभी राज्यों में तिरंगा फहराया जाए। साथ ही में वंदना ने जनता से अपील की है कि सभी 15 अगस्त पर अपने-अपने घर की छत पर सुरक्षित रहकर तिरंगा फहराकर अपनी एकता का प्रमाण दें।

Popular posts from this blog

फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी

देहरा में वन विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक', एक साथ 6 जगह नाकेबंदी के दौरान ​बड़ी कामयाबी: 3 गाड़ियां ज़ब्त

धर्मशाला में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, एकसाथ 50 परिवार भाजपा में शामिल, सुधीर शर्मा बोले, आपका स्वागत है