छह तक झमाझम बरसेगा अंबर, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, बरतनी होगी सावधानी


राज्य में छह अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को अभी भी सावधानी बरतनी होगी। पिछले 24 घंटों के दौरान केलांग का तापमान सबसे कम रहा है, जबकि ऊना का सबसे ज्यादा तापमान रहा है। राज्य का तापमान भी 1 से 2 डिग्री तक कम रहा है। शाम होते-होते राजधानी शिमला में मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में कई बारिश हुई। सबसे कम तापमान केलांग का रहा है। यहां पर 12.7 डिग्री दर्ज किया गया है। ऊना का सबसे ज्यादा तापमान 33.0 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले समय में अगर मौसम साफ रहता है तो आने वाले समय में तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने दो अगस्त तक यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि चार अगस्त को भी यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जगहों पर भारी बारिश

चवाड़ी 77 मिलीलीटर, रामपुर 43, बंगाणा 37, घमरूर 34, डलहौजी 32, करसोग-गोहर 28-28, चंबा 27, बंजार-पांवटा-मनाली 25-25, जंजैहली-सरकाघाट-शिमला में 24-24, कुमारसैन 22, बिजाही 21, भोरंज 20, नारकंडा 19, देहरा 18, कसोल-खदरला-गुलेर 17-17, भरारी- सुंदरनगर-पंडोह 16-16, नगरोटा-कोठी 14-14, रेणुका 13-13, तिस्सा में 11 मिमी बारिश रिकार्ड दर्ज की गई है।

कहां, कितना तापमान

जिला      अधिकतम न्यूनतम

शिमला    22.6       17.1

सुंदरनगर  30.3       21.9

भुंतर       27.7       20.3

कल्पा     20.7       14.4

ऊना       32.7       24.6

सोलन     —          20.6

कांगड़ा    29.5       23.4

बिलासपुर 33.0       24.5

हमीरपुर   32.8       24.0

डलहौजी  18.3       16.0


Popular posts from this blog

इंडियन ऑयल ऊना ने चलाया वृक्षारोपण अभियानविभिन्न हितधारकों के साथ किया पौधरोपण

*नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा में किया विरोध*

शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण : डीएसपी कांगड़ा