श्री चामुंडा मंदिर के साथ लगती पंचायत जिया की खारटी गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने के कारण सनसनी फैल गई।
न्यूज़हंट ब्यूरो। चामुंडा
जानकारी के अनुसार बिपन कुमार निवासी आसन पट्ट पिछले कई सालों जेसीवी चलाने का काम करता था और पिछले दिन से घर नहीं पहुंचा था | घर वालों का कहना है कि हर रोज समय पर घर पहुँच जाता था परन्तु कल शाम से ही बिपन का फोन स्विच ऑफ आ रहा था हमने सोचा कहीं विपन अपने दोस्त के यहाँ चला गया होगा | सुबह फिर उसकी तलाश की तो लोगों को कहते सुना कि खारटी के पास एक लड़का पुलिया के नीचे पड़ा हुआ ।प्रधान ने इसकी सूचना पालमपुर पुलिस को दी घटना की सूचना मिलते ही पालमपुर एसएचओ अपने दलबल के साथ खारटी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के वाद ही आगामी कारबाई अमल में लाई जाएगी।