Posts

Showing posts from December, 2025

सार्थक रही विधानसभा में चर्चा, पर सूचना सही न देने पर बेहद गैर जिमेदराना रहा मुख्यमंत्री का रवैया : जयराम ठाकुर

Image
-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा,विधानसभा सत्र में भी मुख्यमंत्री ने हर रोज़ एक नया झूठ बोलने का रिकार्ड बना लिया  मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं और हर रोज़ नया झूठ परोस देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस बार धर्मशाला के विधानसभा सत्र में भी हर रोज़ एक नया झूठ बोलने का रिकार्ड बना लिया। मंडी से जारी प्रेस बयान में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से मुख्यमंत्री हमारे द्वारा पूछे गए सवालों के जबाब में एक ही राग अलाप रहे हैं कि सूचना एकत्र की जा रही है। मैं पूछना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री आखिर कब तक ये सूचना एकत्र करने का काम पूरा होगा। विधानसभा सत्र का आयोजन ही इसलिये होता है कि माननीयसत्ता पक्ष और विपक्ष के 68 विधायक अपने सवालों का जबाब मुख्यमंत्री और मंत्रियों से प्राप्त कर सकें लेकिन यहां तीन साल से एक ही जबाब मिलता है कि सूचना एकत्र की जा रही है। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसा कब तक चलेगा। इतने दिन सत्र चलता है तो क्या आपके अधिकारी होम वर्क करके नहीं आते ...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लंज स्थित साईं मंदिर में किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Image
कांगड़ा, 06 दिसंबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध साईं मंदिर, लंज में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री का मंदिर प्रबंधन समिति ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने साईं बाबा के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण तथा सामाजिक सद्भाव के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत राज्य के विकास और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हर वर्ग की तरक्की सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक पहुंचेगी बस सुविधा : अजय वर्मा

Image
भंगवार नई टनल से कांगड़ा बाई पास तक की सड़क का कार्य जल्द होगा शुरू।  6 दिसम्बर, कांगड़ा। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को बेहतर सड़क और बस की सुविधा से जोड़ना मेरा लक्ष्य जिसे पूरा करने के लिए निरंतर नए निर्णय लेकर जो गांव अभी तक बस की सुविधा से वंचित थे उन्हें बस की सुविधा से जोड़ा जा रहा और सड़क मुरम्मत के कार्य निरन्तर हो रहे हैं यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहे इस मौके पर उनके साथ पार्षद संजीव गुप्ता और नवनीत शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने कहा भंगवार नई टनल से कांगड़ा बाई पास तक की सड़क का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है जिसके लगभग 11 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया समेला रेलवे लाइन और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास ढंगे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कांगड़ा तहसील चौक से टांडा सड़क का कार्य भी जल्द शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया राजल, ठानपुरी सड़क का टेंडर भी हो चुका है। उन्होंने बताया बड़ी बेही और छोटी बेही को जल्द बस सुविधा मिलने जा रही है ये गांव आज तक बस सुविधा से बंचित थे। उन्होंने बताया सहोडा़ से अब्दुल्...

लोग इलाज के लिए तरस रहे और सरकार विपक्ष के खिलाफ प्रचार पर करोड़ों उड़ा रही : जयराम ठाकुर

Image
 *विधान सभा सत्र के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का नेता प्रतिपक्ष ने जताया आभार*   *विधान सभा में जवाब देने की बजाय सरकार 3 साल से सूचनाएं एकत्र करने का बोल रही है झूठ*   *धारा 118 में किसी भी प्रकार का संशोधन हिमाचल के हितों के साथ समझौता बिल वापस ले सरकार*   *नशे के खिलाफ विपक्ष सरकार के साथ, नशे के खिलाफ लड़ाई का किया विपक्ष ने वादा*  धर्मशाला :  जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार विधानसभा में सवालों के जवाब के नाम पर सदन को गुमराह करती है। प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दे हो या विधायकों के अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित कार्य सरकार ज्यादातर मामलों में सूचनाओं को घूम फिराकर प्रदान करती है या फिर सूचना एकत्र करने के नाम पर झूठ बोलती है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचनाओं में अभी तक नहीं होता। सरकार द्वारा सदन में उपलब्ध कराई गई सूचना की विश्वसनीयता पर ही सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गयाहै। आज सरकार आंकड़े कुछ देती है, अगले दिन आंकड़े कुछ देती है। दर्जनों बार मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोलते हुए बेनकाब हो चुके हैं। इसके बाद भी...

युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने की राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ बैठक

Image
धर्मशाला, 5 दिसंबर:- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा की अध्यक्षता में सभी राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ बैठक का आयोजन वीरवार शाम को धर्मशाला में किया गया। बैठक में विभिन्न राज्य स्तरीय खेल संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा माननीय मंत्री महोदय के साथ अपनी समस्याओं को साझा किया। साथ ही खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से एक प्रभावी रणनीति तैयार करने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए अन्य राज्यों की तर्ज पर खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है। साथ ही रेल एवं हवाई यात्रा किराया भत्ते में खिलाड़ियों को विशेष छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी खेल संघ अपने वैध दस्तावेजों के आधार पर ही सहायता अनुदान राशि प्राप्त कर सकेंगे।  मंत्री ने यह भी जोर देकर कहा कि वर्ष में दो बार सभी खेल संघों के साथ बैठकों का आयोजन किया जाएगा, ताकि खेलों के प्रति रणनीति तैयार की जा सके और हिमाचल प्रदेश के अधिक से अधिक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट...

भाजपा की विशाल रैली से हिली कांग्रेस—जनता का ग़ुस्सा देखकर सरकार की नींद उड़ गई: संजय

Image
04 दिसंबर के प्रदर्शन से घबराई सुक्खू सरकार—राकेश बोले, कांग्रेस की बौखलाहट चरम पर रैली की आहट से डरी कांग्रेस—सरकार की कुर्सी डगमगाई: विश्व चक्षु *धर्मशाला: 05 दिसम्बर, 2025* हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े ज़िला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में गुरुवार 04 दिसंबर को तपोवन समीप स्थित ज़ोरावर स्टेडियम में हुई भाजपा की प्रदेश स्तरीय विशाल प्रदर्शन रैली ने कांग्रेस सरकार की नींद उड़ा दी है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, राकेश शर्मा और विश्व चक्षु ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व इस रैली से इतना बौखला चुका था कि प्रशासनिक दवाब, धमकियां और कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिशों तक पर उतर आया था। प्रवक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार को साफ दिख रहा है कि जनता अब उसके वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, लापरवाही और तीन साल की नाकामियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। भाजपा की इस रैली ने जनता में जो ऊर्जा भरी थी, वही कांग्रेस के डर का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार की बौखलाहट ही बता रही है कि 04 दिसंबर का विशाल प्रदर्शन ने कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती शुरू कर दी है। जनता अ...

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए अंशदान

Image
नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हिमुडा की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सुख आश्रय कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के योगदान की अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और अन्य जरूरतमंद लोगों के हित में सुख आश्रय कोष के तहत की जा रही विभिन्न कल्याणकारी पहलों को संबल प्रदान करने में दूरगामी भूमिका है।   उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर लाभार्थी को सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक राम कुमार और मुख्य सचिव संजय गुप्ता, हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र वशिष्ठ भी उपस्थित थे।

ठेहड़ में किया गया अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन

Image
धर्मशाला, 3 दिसम्बर: हिमाचल प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के तत्वधान में आज जिला कल्याण अधिकारी के सौजन्य से धर्मशाला के ठेहड़ में अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में उप निदेशक निदेशालय ईसोमसा हिमाचल प्रदेश सुरेश कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में उप निदेशक सुरेश शर्मा ने सभी सहभागियों व सहयोगी संस्थाओं का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी जनहितकारी कल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का आहवान किया। जिला कल्याण अधिकारी साहिल मांडला ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस दिवस का उद्देश्य दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना तथा उनकी प्रतिभा को पहचान देना व समान अवसर उलब्ध कराना है।   इस अवसर पर विशेष रूप से सक्षम बच्चों ने सरस्वती बन्दना, मं़तरोचार, पहाड़ी नाटी तथा भांगड़ा जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दीपाली तोमर तहसील कल्याण अधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान सूर्या उदय चैरिटेबल ...

जिला पुनर्वास केन्द्र धर्मशाला में विश्व दिव्यांगता दिवस का आयोजन

Image
दिव्यांगजनों को प्रदान किये गए सहायक उपकरण धर्मशाला, 03 दिसम्बर: जिला रेडक्राॅस सोसायटी कांगड़ा द्वारा आज रेडक्रास प्रयास भवन धर्मशाला में संचालित जिला पुनर्वास केन्द्र में विश्व दिव्यांगता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसायटी द्वारा पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किये गये। इस अवसर पर संतोष कटोच एवं उर्मिल राणा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर सचिव रेडक्रॉस सोसायटी ओपी शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश शिमला के सहयोग से प्रयास भवन धर्मशाला में जिला पुनर्वास केन्द्र संचालन किया जा रहा है । इस केन्द्र में दिव्यांग व्यक्तियों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाऐं प्रदान की जा रही हैं । रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए महीने के प्रत्येक शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में, महीने के प्रत्येक शनिवार (दूसरे शनिवार को छोड़कर) को सिविल अस्पताल पालमपुर में तथा महीने के तीसरे मंगलवार को सिविल अस्पताल नुरपुर में मेडिकल बोर्ड कैम्प का आयोजन किया जा रहा है तथा पा...

सदन की कार्यवाही देखने छात्र – छात्राओं का उमड़ा जनसैलाव, विधान सभा

Image
अध्यक्ष से मुलाकात कर समझी संसदीय प्रणाली। धर्मशालाः आज अपराह्न 1:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महनुता, रायपुर, रैत, डाढ़, ज्वालामुखी, बरबाता, आधुनिक पब्लिक स्कूल धर्मशाला, हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी तथा राजकीय उच्च विद्यालय बलूही खास के लगभग 500 छात्र - छात्राओं ने विधान सभा सचिवालय पहुँचकर हि०प्र० विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से मुलाकात की तथा सदन की कार्यवाही को देखा। मुलाकात के दौरान छात्र - छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से संसदीय प्रणाली, विधान सभा की कार्यवाही, पीठासीन अधिकारी की सदन में भूमिका तथा सत्र संचालन सम्बन्धी कई प्रश्न पूछे। विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्रों को इसकी भरपूर जानकारी दी तथा सदन में आज होने वाली कार्यवाही से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं से संवाद के दौरान पठानियां ने कहा कि विधायक का चुनाव जनता अपने मत द्वारा सीधे तौर पर करती है तथा हमारे देश में लोकतान्त्रिक प्रणाली विद्यमान है। पठानियां ने कहा कि हमारा देश तथा प्रदेश नियमानुसार लोकतान्त्रिक प्रणाली से संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार चलता है। पठानियां ने कहा कि कानून ब...

नावर क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से भेंट की

Image
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के नावर क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल के महीनों में लिए गए प्रगतिशील निर्णयों के कारण यह क्षेत्र एक शिक्षा हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे छात्रों को अपने घरद्वार के निकट बेहतरीन शिक्षा सुविधाएं सुनिश्चित हो रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय महाविद्यालय टिक्कर में चार वर्षी एकीकृत बीएड कार्यक्रम की घोषणा के लिए शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण निर्णय क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करेगा और छात्रों को बेहतर एवं आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सावड़ा में स्नातकोत्तर कक्षाओं की शुरुआत के लिए भी शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इससे अब छात्र बीवॉक (हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म), बीवॉक (रिटेल एंड फाइनेंस) और एमए अंग्रेजी, एमए हिन्दी और एमकॉम जैसे पीजी कोर्स कर सकेंगे। इसके साथ ही एलबीएस राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में दो वर्षीय बी.पी.एड. कोर्स को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्थ...

मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया

Image
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला के निकट दाड़ी में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 3.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित क्षेत्रीय प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया। यह प्रयोगशाला 938.44 वर्ग मीटर में फैली हुई है, जिसमें 234.61 वर्ग मीटर में प्रयोगशाला भवन का निर्माण किया गया है। इसके बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के लिए किया जाएगा। इस बहुमंजिला भवन में बिजली, जल आपूर्ति के साथ अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे इस प्रयोगशाला के संचालन में सहायता मिलेगी। प्रयोगशाला में पानी और अपशिष्ट जल की गुणवत्ता जांच, वायु गुणवत्ता निगरानी और सूक्ष्मजीव परीक्षण के लिए अलग-अलग अनुभाग बनाए गए हैं, जिससे विभिन्न पर्यावरणीय परीक्षण और निगरानी कार्य गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित किए जा सकेंगे। भवन में सैंपल संग्रहण कक्ष, रसायन व कांच सामग्री भंडारण कक्ष, रिकॉर्ड कक्ष, मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई हैै, जिससे कार्यों का निष्पादन सुगमतापूर्वक किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रयोगशाला के निर्माण कार्य को पूरा...

धारा 118 को कमजोर करके "हिमाचल ऑन सेल" के मिशन पर चली है सरकार : जयराम ठाकुर

Image
    *हमारे पास रैली की परमिशन है, सरकार उसे रोकने की कोशिश न ही करे*   *3 साल से नौकरियों की जानकारी ही नहीं इकट्ठा कर पा रहे हैं मुख्यमंत्री*  जॉब ट्रेनी युवाओं के साथ धोखा, वापस ले सरकार   *प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार, छात्रों को रोकेगी तो भुगतेगी सरकार*   *विश्व दिव्यांग दिवस के दिन दिव्यांग जनों के साथ बल प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण*   *भाजपा की रैली को ज्यादा से ज्यादा जन सहयोग देने की अपील*  धर्मशाला: विधानसभा सत्र के दौरान मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पहले दिन से ही "हिमाचल ऑन सेल" की योजना चलाई हुई है। मुख्यमंत्री कई बार सार्वजनिक बयानों में इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं और उनके फैसलों में भी हिमाचल के हितों की बेचने की बात बार-बार सामने आई है। विधानसभा में धारा 118 को लेकर जो संशोधन लाया गया है वह हिमाचल प्रदेश के हितों को बेचने की एक साजिश है। हम पहले दिन से कह रहे हैं सरकार की मित्र मंडली में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो देश भर में ...

प्रदेश का कोई भी ऐसा वर्ग नही हैं जो सुक्खू सरकार से खफा नही: डा. राजीव बिंदल

Image
कहा सरकार की तीन सालों की नाकामियों के खिलाफ होगा जोरदार प्रदर्शन कहा आज युवा कांग्रेस सरकार से बदला लेने के लिए सड़कों पर उतर आया धर्मशाला, 3 दिसंबर 2025: हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने बुधवार को धर्मशाला के जोराबर स्टेडियम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 4 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी जोरावर सटेडिय में कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक जोरावर प्रदर्शन कर रही है। हमनेे पाया जब प्रदेश की जनमानस के पास प्रदेश सरकार के तीन वर्षों की कारागुजारी को लेकर भाजपा पहुंची तो जनता मे भाजपा के प्रति एक भारी उत्साह देखने को मिला। जैसे ही तीन सालों के जश्न की बात जनता के जेहन में आई जो भाजपा के जोरावर स्टेयिम में होने वाले प्रदर्शन में जहां से 100 लोग आने थे अब वहां से हजारों की संख्या में लोग पहुंचने की तैयारी कर चुके हैं। प्रदेश की जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बहुत बड़ी नाराजगी है। प्रदेश का कोई भी ऐसा वर्ग नही हैं जो प्रदेश की सुक्खू सरकार से खफा नही है। डा. राजीव बिंदल ने कहा कि समाज में गुस्सा है, रोष है। ओर वर्तमान कांग्रेस सरकार के खिलाफ लोगों में एक चिड़ है। उन...

जयराम ठाकुर रैली ग्राउंड का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की

Image
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ जोरावर सिंह स्टेडियम का दौरा कर रैली की तैयारी की समीक्षा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने सभी नेताओं के साथ रैली स्थल से जुड़ी एक-एक चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया और रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा भी की। जयराम ठाकुर ने कहा कि ईयरली आम आदमियों की सरकार के खिलाफ नाराजगी का एक नमूना होगी। यह रैली जनविरोधी सुक्खू सरकार की नाकामियों को उजागर करने और उसे उखाड़ फेंकने की दिशा में एक अहम पड़ाव साबित होगी।

जॉब ट्रेनी पॉलिसी के विरोध में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

Image
   *आउटसोर्स की नौकरी दिलवाने के नाम पर मित्र मंडली वसूल रही लाखों : जयराम ठाकुर*   *ठूंजा साल वाली नौकरी देने वाले अपने नेताओं की आउटसोर्स एजेंसी के जरिए कर रहे भ्रष्टाचार*   *मुख्यमंत्री को अपने नाम की पट्टिका का लगाने का भूत सवार, पुलिस की गाड़ी पर छपवाई फोटो*   *विधानसभा की कार्रवाई देखने आए बच्चों की सघन चेकिंग कर समान जब्त करना अनुचित*  धर्मशाला: भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में युवा विरोधी सरकार के जॉब ट्रेनी पॉलिसी के विरुद्ध विधानसभा परिसर में नारेबाजी की। सभी विधायकों ने सरकार को उनकी दसों चुनावी गारंटियों की याद दिलाते हुए युवाओं के लिए रोजगार देने और जॉब ट्रेनी पॉलिसी को युवा विरोधी बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह वही सरकार और उसके नेता हैं जो चौक चौराहे पर घूम घूम कर 5 लाख रोजगार देने की कसम खा रहे थे। पहले कैबिनेट में एक लाख ठूंजा साल वाली पक्की नौकरी देने की घोषणा कर रहे थे। उनके चुनावी भाषण देख...

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी लॉंच की

Image
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी लॉंच की। यह आयोजन 25 दिसम्बर, 2025 को प्रस्तावित है। इस आयोजन का उद्देश्य शारीरिक तंदरुस्ती को बढ़ावा देना, खेल पर्यटन को सशक्त बनाना और धौलाधार की मनोरम पहाड़ियों की सुंदरता को उजागर करना है। उपस्थित लोगों ने धौलाधार पर्वतमाला तथा क्षेत्र की जीवंत सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित जर्सी के डिज़ाईन की सराहना की।  नगर निगम धर्मशाला द्वारा ज़िला प्रशासन कांगड़ा के सहयोग से आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री ने नगर निगम धर्मशाला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह जर्सी केवल खेल विशेष नहीं है, बल्कि इस मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए सम्मान का प्रतीक है। इच्छुक उम्मीदवार मैराथन (42.195 किलोमीटर), हाफ मैराथन (21.075 किलोमीटर) एवं अन्य कम दूरी की श्रेणियों के लिए धर्मशाला मैराथन की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, ...

चिट्टे के विरुद्ध जन आंदोलन में हर वर्ग बने भागीदारः मुख्यमंत्री

Image
  मुख्यमंत्री ने नशे से अर्जित संपत्तियों की 10 दिसंबर तक मांगी डिटेल जिला और सब डिवीजन स्तर पर आयोजित होंगी एंटी चिट्टा वॉकथॉन धर्मशाला में मुख्यमंत्री ने एनकोर्ड की बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन सेंटर की छठी राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और अधिक गति एवं दिशा देने के निर्देश दिए ताकि प्रदेश से चिट्टा और सभी मादक पदार्थों को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। बैठक में राज्य सरकार के संबंधित विभागों के अतिरिक्त एन.सी.बी., ई.डी., डी.आर.आई, डाक विभाग और आर.पी.एफ. जैसी केन्द्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 234 अत्याधिक संवेदनशील पंचायतों में सीआईडी और पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। उन्होंने उपायुक्तों को इन पंचायतों में नशा निवारण समितियां गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक जिला में नियमित तौर पर नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं,...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा, मोरथू, शाहपुर तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता के बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात।

Image
दिनांक : 02.12.2025 धर्मशालाः आज अपराह्न 1:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा, मोरथू, शाहपुर तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता के करीब 182 बच्चों ने विधान सभा सचिवालय पहुँचकर सदन के अन्दर शीतकालीन सत्र के 5वे दिन की कार्यवाही को देखा। कार्यवाही देखने से पूर्व इन छात्रों ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। इस अवसर पर बच्चों से संवाद करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि आज के युवाओं में संसदीय प्रणाली तथा संवैधानिक व्यवस्था के प्रति जिस तरह से उत्साह बढ़ रहा है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि नित दिन 100 से ज्यादा बच्चे विधान सभा की कार्यवाही देखने आ रहे हैं और सदन की कार्यवाही में गहरी सचि ले रहे है यह आने वाले समय के लिए प्रजातांत्रिक प्रणाली की मजबूती का सबब है।         पठानिया ने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका सरकार के तीन अंग हैं। ये तीनों मिलकर शासन का कार्य करते है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता का कल्याण करने में योगदान देते हैं। संविधान यह सुनिश्चित करता है कि ये सभी एक-दूसरे से तालमेल बना कर काम ...

व्यवस्था पतन के तीन साल के विरोध में भाजपा 4 तारीख को करने जा रही है विशाल प्रदर्शन : सुमीत शर्मा

Image
भाजपा प्रदेश सचिव व काँगड़ा जिला प्रभारी सुमीत शर्मा ने मंडल अध्यक्ष डॉ विशाल नेहरिया के साथ विधान सभा घेराव के निमित्त धर्मशाला के 4 ग्राम केन्द्रो में बैठके की l घेराव को प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने बूथ प्रमुख, गैर सामाजिक संगठन, महिला मंडल और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मिलकर प्रदेश व आमजन मानस विरोधी सरकार के विरोध में आयोजित किये जाने वाले आक्रोश रप्रदर्शन में आने के लिए आह्वान किया l उन्होंने अपने सम्बोधन में आह्वान किया कि वर्तमान सुखु सरकार ने चुनाव से पूर्व कहा था कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में प्रदेश वासियों के हित में निर्णय लिए जाएंगे लेकिन आज तीन वर्ष पुरे होने पर भी प्रदेश सरकार अपनी 10 झूठी गारंटीयो में से 1 भी गारंटी को लागू कर धरातल पर सच्चाई में नहीं बदल पायी है l उन्होंने कहा कि प्रदेश की जहाँ आर्थिक स्थिति बद से बदतर बन रही है वहीं पर कानून व्यवस्था का जनाजा प्रदेश के हर जिले में पिट रहा है l आये दिन गोलीबारी, फिरौती खनन माफिया, भू- माफिया, वन माफिया प्रदेश के हर जिले में सुखु सरकार की नाकामी के कारण पैर पसार रहा है l सरकार की नाकामी...

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में समृद्धि भवन का लोकार्पण कियाप्रदेश सरकार जन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

Image
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में 24.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित समृद्धि भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के निर्मित होने से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक व सुविधाजनक सेवायें उपलब्ध होंगी। भूकंप ज़ोन-5 को ध्यान में रखते हुए इस भवन को बेहतरीन अधोसंरचना के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिससे भवन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। 2,511 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्मित इस भवन में एक धरातल तल, चार मंजिले और दो बेसमेंट हैं। बेसमेंट में 80 गाड़ियों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसमें स्टाफ़ और आम जनता के वाहनों के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन में स्मोक डिटेक्टर के साथ अग्निशमन के पुख्ता इंतज़ाम, 50 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग टैंक, 30,000-लीटर की जल संग्रहण क्षमता, डीजी सेट और इंटरकॉम की सुविधाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक निपुणता, नागरिक सेवाओं और सतत प्रशासन के लिए एक अत्याधुनिक हब के तौर पर समृद्धि भवन के महत्त्व पर बल देते हुए कहा कि यह भवन महत्त्वपूर्ण स्थान पर स्थित है और ...

कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ 04 दिसंबर की विराट रैली— बिंदल ने झोंकी पूरी ताक़त, फ्लेक्स डिज़ाइन तक खुद संभाला मोर्चा!

Image
धर्मशाला: 02 दिसंबर 2025 04 दिसंबर को कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ होने वाले प्रदेश स्तरीय विशाल प्रदर्शन की तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का असाधारण समर्पण पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। सूत्रों के अनुसार, डॉ. बिंदल खुद धर्मशाला की एक फ्लेक्स शॉप पर बैठकर रैली के फ्लेक्स, होर्डिंग्स और प्रमोशनल डिज़ाइन्स को अंतिम रूप देते देखे गए। पार्टी कार्यक्रम को लेकर उनकी यह जमीनी सक्रियता और संवेदनशीलता कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरने का काम कर रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि “प्रदेश अध्यक्ष का इस स्तर पर आकर सीधे डिज़ाइनिंग में शामिल होना दिखाता है कि भाजपा के लिए यह प्रदर्शन सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनहित की लड़ाई है।” भाजपा कार्यकर्ताओं में इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। उनका मानना है कि डॉ. बिंदल के इस ‘छोटे-से लेकिन बड़े संदेश देने वाले कदम’ ने पूरे संगठन में नई ऊर्जा भर दी है।