कोतवाली बाज़ार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज कश्यप भाजपा में शामिल ।
भाजपा नेता व विधायक सुधीर शर्मा ने विधिवत दिलवायी सदस्यता व किया स्वागत ।
धर्मशाला , व्यापार मंडल कोतवाली बाज़ार के अध्यक्ष व समाजसेवी अनुज कश्यप अज्जू आज भाजपा में शामिल हो गए उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता व धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा जी के आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इस मौके पर उनके साथ व्यापार मंडल के महासचिव शेखर राय व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा आशु बलोरिया भी मौजूद रही । आज जारी प्रेस व्यान में अनुज कश्यप ने बताया की प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलता व कार्यकर्ताओं की अनदेखी के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है । कांग्रेस सरकार बार बार धर्मशाला की अनदेखी कर रही है इससे आम जनमानस आहत है उन्होंने कहा कि धर्मशाला का संपूर्ण विकास भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की देंन हैं व धर्मशाला के हित में उन्होंने सुधीर शर्मा के साथ जुड़ने का फैसला लिया है भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तथा इसमें शामिल होकर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।