वोटिंग मशीन तैयार करने हेतु बैठक आयोजित

न्यूजहंट हिमाचल। मंडी 

वोटिंग मशीन से संबंधित हर जानकारी से किया कर्मचारियों को अवगत

21 मई 2024 गोहर; आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदान केंद्र बार और वोटिंग मशीन तैयार करने हेतु नियुक्त कर्मचारियों के साथ राजकीय महाविद्यालय बासा में एसडीएम गोहर व सहायक निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । 
बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी के द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को वोटिंग मशीन समय रहते तैयार करने की निर्देश दिए गए तथा बैठक में नियुक्त कर्मचारियों को वोटिंग मशीन कैसे तैयार करनी है ,एड्रेस टैग कैसे लगेगा ,मतपत्र चश्पान का प्रयोग किस प्रकार से किया जाएगा और गांठ कैसे देनी है, किस प्रकार एड्रेस टैग लिखे जाएंगे और कहां-कहां एड्रेस टैग प्रयोग किए जाएंगे इन सभी गतिविधियों से नियुक्त कर्मचारियों को अवगत करवाया गया। 

 वोटिंग मशीनों पर नियुक्त जूनियर इंजीनियर को भी सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वोटिंग मशीन का कोई भी बटन मोड ऑन नहीं रहना चाहिए और साथ में ही कंट्रोल यूनिट को भी बंद करना सुनिश्चित करें।

बैठक में तहसीलदार संतराम ,नायब तहसीलदार इंन्द्र सिंह ,अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी

देहरा में वन विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक', एक साथ 6 जगह नाकेबंदी के दौरान ​बड़ी कामयाबी: 3 गाड़ियां ज़ब्त

परमार बोले, 'क्या ऐसे चलेगा इलाज? टांडा अस्पताल में कार्डियोलॉजी सेवाएं भगवान भरोसे