RS बाली की बेरोजगार युवाओं से अपील, “रोजगार मिलने के बाद जरूर ज्वाइन करें नौकरी


नगरोटा बगवां: विकास पुरुष श्री जीएस बाली के जन्मदिन के मौके पर बाल मेले के दूसरे दिन मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. इस दौरान पद्मश्री से सम्मानित ललिता वकील मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. ललिता वकील के साथ कैबिनेट मंत्री रैंक एवं नगरोटा बगवां विधायक RS बाली भी विशेष रूप से मौजूद रहे. 

आपको बता दें कि आज बाल मेले के दूसरे दिन मेडिकल कैंप के साथ रोजगार मेला जारी है. दूसरे दिन बेरोजगार युवाओं के ऑनलाइन इंटरव्यू लिए जा रहे हैं और साथ ही साथ उनकी नौकरी के लिए सेलेक्शन हो रही है. पहले दिन के जैसे ही दूसरे दिन भी काफ़ी संख्या में युवा रोजगार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं.  

इस मौके पर RS बाली ने युवाओं से कहा, आपको मुझसे वादा करना है कि मैं जो भी रोजगार दिलवा रहा हूं, जिसको भी एप्वाइंटमेंट लेटर मिल रहा है, आपको वहां नौकरी ज्वाइन करनी है. RS बाली ने कहा मैं रोजगार दिलवाने का प्रयास लगातार करता रहूंगा. मुझे नगरोटा बगवां में 5000 नौकरी का वादा किया है, जो मुझे हर हाल में पूरा करना है.

Popular posts from this blog

फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी

देहरा में वन विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक', एक साथ 6 जगह नाकेबंदी के दौरान ​बड़ी कामयाबी: 3 गाड़ियां ज़ब्त

परमार बोले, 'क्या ऐसे चलेगा इलाज? टांडा अस्पताल में कार्डियोलॉजी सेवाएं भगवान भरोसे