विवेकानंद मेडिकल हॉस्पिटल पालमपुर के सौजन्य लगाया गया चिकित्सा शिविर

न्यूज़हंट ब्यूरो  जोगिंदरनगर

गुरु नानक गैस एजेंसी जोगिंदर नगर एवं विवेकानंद मेडिकल हॉस्पिटल पालमपुर के सौजन्य से रविवार को गुरुद्वारा सिंह सभा जोगिंदर नगर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 के करीब लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। चिकित्सा शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मेघना थूसू, डेंटल सर्जन डॉक्टर रविता सिंह तोमर, मेडिसन विशेषज्ञ डॉक्टर अवधेश तोमर, हड्डियों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर हरविंदर देव व आंख विशेषज्ञ डॉक्टर नताशा अहीर ने क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की


चिकित्सा शिविर में इलाज कराने के लिए आए लोगों को मुफ्त में दवाइयां भी वितरित की गई। विवेकानंद अस्पताल पालमपुर के मार्केटिंग एचआर हेड रविन्द्र शर्मा व गुरु नानक गैस एजेंसी जोगिंदर नगर के एमडी दमनदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि डेंटल डॉ रविता सिंह तोमर, मेडिसन विशेषज्ञ डॉ अवधेश तोमर “तोमर डेंटल क्लीनिक” और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ मेघना थुसू ग्रामीण बैंक जोगिंदर नगर से सामने स्थापित महिला रोग ओपीडी में नियमित रूप से अपनी सेवाएं जोगिंदर नगर की जनता को प्रदान कर रहे हैं।

Popular posts from this blog

फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी

देहरा में वन विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक', एक साथ 6 जगह नाकेबंदी के दौरान ​बड़ी कामयाबी: 3 गाड़ियां ज़ब्त

परमार बोले, 'क्या ऐसे चलेगा इलाज? टांडा अस्पताल में कार्डियोलॉजी सेवाएं भगवान भरोसे