हिमाचलः कार खाई में गिरी, एक की गई जान


हिमाचल में बरसात के दिनों में सड़क हादसे भी बहुत ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। ताजा मामला किन्नौर का है जहा सड़क हादसे में मौक पर एक व्यक्ति की जान चली गई। यह हादसा आज सुबह हुआ जिसमें एक कार सड़क से लुढ़ककर खड्ड में जा गिरी।


बता दें कि राज भगत 40 पु़त्र दीदार के सुख निवासी रोघी तहसील कल्पा कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। रोघी के पास ही कार ने नियंत्रण खो दिया और खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहंुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Popular posts from this blog

फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी

देहरा में वन विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक', एक साथ 6 जगह नाकेबंदी के दौरान ​बड़ी कामयाबी: 3 गाड़ियां ज़ब्त

परमार बोले, 'क्या ऐसे चलेगा इलाज? टांडा अस्पताल में कार्डियोलॉजी सेवाएं भगवान भरोसे