शक्तिपीठ श्रीबज्रेश्‍वरी देवी के घृत पर्व को सरकार ने दिया जिलास्‍तरीय दर्जा, दशकों से मांग कर रहे थे पुजारी

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। Shaktipeeth Bajreshwari Devi Ghrit Parv, हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी कांगड़ा में होने वाले घृत पर्व को जिलास्तरीय पर्व मनाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। कई दशकों से घृत पर्व को जिला व राज्यस्तरीय पर्व करने की मांग चली आ रही थी, जिसे प्रदेश की जयराम सरकार ने मंगलवार को पूरी कर दी। घृत पर्व को जिलास्तरीय पर्व करने पर माता शक्तिपीठ के पुजारी वर्ग ने स्वागत किया है। वहीं दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा दौरे के दौरान किए वादे को पूरा कर दिया।
मंदिर के वरिष्ठ पुजारी राम प्रसाद शर्मा ने शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी के एतिहासिक घृत पर्व को जिला स्तरीय पर्व किये जाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व कांगड़ा से भाजपा नेता मुनीश शर्मा का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा घृत पर्व को जिला व राज्य स्तरीय पर्व करने की मांग को प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से उठाया। लेकिन किसी भी मुख्यमंत्री ने घृत पर्व को कोई निर्णय नहीं लिया। उन्होंने कहा जयराम सरकार की ओर से लिए गए इस निर्णय से भविष्य में कांगड़ा के लिए सुखद परिणाम सामने आएंगे।

Popular posts from this blog

फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी

देहरा में वन विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक', एक साथ 6 जगह नाकेबंदी के दौरान ​बड़ी कामयाबी: 3 गाड़ियां ज़ब्त

परमार बोले, 'क्या ऐसे चलेगा इलाज? टांडा अस्पताल में कार्डियोलॉजी सेवाएं भगवान भरोसे