वीसी कार्यालय के बाहर एनएसयूआई का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

न्यूज़हंट ब्यूरो। 

विस्तार


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार के सेव विस्तार को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलनरत एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वीसी ऑफिस पहुंच कर अंदर घुसने का प्रयास किया। पुलिस और क्यूआरटी फोर्स के जवानों ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया।

इस बीच जवानों और कार्यकर्ताओं के बीच करीब दस मिनट तक जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद कार्यकर्ता वीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए और सभा को संबोधित किया। प्रदेश भर से सैंकड़ों की संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता एचपीयू पहुंचे हैं। 

Popular posts from this blog

फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी

देहरा में वन विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक', एक साथ 6 जगह नाकेबंदी के दौरान ​बड़ी कामयाबी: 3 गाड़ियां ज़ब्त

धर्मशाला में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, एकसाथ 50 परिवार भाजपा में शामिल, सुधीर शर्मा बोले, आपका स्वागत है