भरवाईं-मुबारिकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंब के पास 150 फुट गहरी खाई में गिरी आल्टो

न्यूज़हंट ब्यूरो। 

विस्तार


चिंतपूर्णी। भरवाईं-मुबारिकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपमंडल अंब के किन्नू गांव के करीब एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस गाड़ी में पति-पत्नी सवार थे। कार 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मशीन से दोनों घायलों को निकाला।

घायलों को अंब सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है और महिला को भी चोटें लगी हैं। ये दंपत्ति होशियारपुर जा रहा था। थाना प्रभारी चिंतपूर्णी आशीष पठानिया ने इसी पुष्टि की है।

Popular posts from this blog

फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी

देहरा में वन विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक', एक साथ 6 जगह नाकेबंदी के दौरान ​बड़ी कामयाबी: 3 गाड़ियां ज़ब्त

धर्मशाला में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, एकसाथ 50 परिवार भाजपा में शामिल, सुधीर शर्मा बोले, आपका स्वागत है