जेपी नड्डा की रैली मे कांगड़ा के विधायक पवन काजल नें हजारों की भीड़ धर्मशाला रैली स्थल पर पहुँचा कर पार्टी सुप्रीमो का देवभूमि कांगड़ा में स्वागत किया।

जेपी नड्डा की रैली मे कांगड़ा के विधायक पवन काजल नें हजारों की भीड़ धर्मशाला रैली स्थल पर पहुँचा कर पार्टी सुप्रीमो का देवभूमि कांगड़ा में स्वागत किया। काजल कांगड़ा से 52 बसों, 61 फोर व्हीलर और 151 दोपहिया वाहनों में समर्थकों साथ रैली स्थल पर पहुँचे। कार्यकर्ता रैली के बाद भूखे घर ना जाएं इसके लिए बाकायदा मटोर उनके कार्यालय मे कांगड़ा धाम का आयोजन किया गया था। काजल ने कहा हिमाचल की शान विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल में देश में कई नए स्थापित किए हैं। जेपी नड्डा का कांगड़ा आगमन हमारे कार्यकर्ताओं के लिए लोकसभा चुनाव मे संजीवनी का काम करेगी। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष नड्डा ने कांगड़ा एयरपोर्ट पर उतरकर सीधे कांगड़ा बृजेशबरी मंदिर आना था। काजल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के जरिए हजारों की भीड़ गग्गल से कांगड़ा तक सड़क किनारे कड़ाके की ठण्ड में भीड़ जुटाकर पार्टी सुप्रीमों जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करने की तय्यार थे। ऐन मौके पर फ्लाइट गग्गल मे ना उतरने के चलते जहाँ कार्यकर्ताओं को मायूसी लगी वही काजल नें सेंकड़ों गाडियों मे कार्यकर्ताओं को सीधा रैली स्थल पहुंचाकर 
विपक्ष में होने के बावजूद पार्टी की रैली को यादगार बना दिया। एक बार काजल नें फिर दर्शाया की भीड़ जुटाने में जिला कांगड़ा में उनका कोई सानी नहीं है। इससे उनके राजनीतिक विरोधियों को भी सबक मिला है। काजल नें दाबा किया कि लोकसभा चुनाव मे कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को सबसे अधिक बढ़त कांगड़ा से दिलाकर लोकसभा में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे

Popular posts from this blog

इंडियन ऑयल ऊना ने चलाया वृक्षारोपण अभियानविभिन्न हितधारकों के साथ किया पौधरोपण

कांगड़ा स्थित धौलाधार सर्विस स्टेशन में आज इंडियन आयल कस्टमर दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बल्ला पंचायत के तकरीबन 100 से 150 घरों की वायरिंग जलकर हुई राख