मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से काम करने का आग्रह किया

न्यूज़हंट हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला में मंडल मिलन कार्यक्रम के तहत इंदौरा, भटियात और शाहपुर के भाजपा मंडलों के साथ बैठक की।

     मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आग्रह किया।

     मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से प्रसार सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया ताकि लोग राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

      इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, विधायक भाटियात विक्रम जरयाल, प्रदेश भाजपा महासचिव त्रिलोक कपूर और त्रिलोक जमवाल, तीनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Popular posts from this blog

देहरा में वन विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक', एक साथ 6 जगह नाकेबंदी के दौरान ​बड़ी कामयाबी: 3 गाड़ियां ज़ब्त

सार्थक रही विधानसभा में चर्चा, पर सूचना सही न देने पर बेहद गैर जिमेदराना रहा मुख्यमंत्री का रवैया : जयराम ठाकुर

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक पहुंचेगी बस सुविधा : अजय वर्मा