फिरसे विधानसभा का घेराव करने क़ो तैयार हिमाचल जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारी
इस बजट से नाखुश पैरा कर्मचारी बेज़्ज़त करने वाला बजट कुर्सी पर बैठे कर्मचारियों के लिए हज़ारों की वृद्धि एवं नदी नालो मे जान जोखिम मे डालकर काम करने वालो को 500. और ना पॉलिसी (अंकुश )प्रदेशअध्यक्ष दरसल, जल शक्ति विभाग के पैरा कर्मचारी अपनी मांगो क़ो लेकर वार बार शिमला जाकर आये अपनी मांगो क़ो आगे रखा परन्तु सरकार द्वारा उनकी किसी बात पर अमल नहीं किया गया एवं कर्मचारियों का शोषण होता गया अभी वर्तमान मे पैरा कर्मचारियों क़ो 5500 एवं 6600 रुपए के रूप मे वेतन दिया जा रहा है जिससे कर्मचारियों का तेल का खर्चा पूरा कर पाना ही बहुत मुश्किल है घर चलाना तो दूर कि बात है पैरा कर्मचारी बार बार सरकार के पास अपनी मांगो क़ो लेकर गए परन्तु हमेशा उनको नकारा गया 6 घंटे कागजो मे होने के उपरांत भी दिन रात 8,10 ड्यूटी करते कर्मचारियों क़ो बदले मे शोषण मिल रहा है........आपदा मे दिन रात जान माल कि परवाह किये बिना ड्यूटी करना बिना किसी छूटी के सेवा करना इसका फल उनका शोषण करके दिया जा रहा है इसपर पैरा कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष महेश शर्मा (अंकुश ) नें इस बार पीछे ना हटते हुए सड़कों पर आने का फैसला किया है...