हिमाचल के सांसदों ने राज्‍यपाल से की मुलाकात, राकेश पठानिया ने पर्यावरण मंत्री से उठाए प्रदेश के मुद्दे

न्यूज़हंट ब्यूरो। शिमला

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर तथा हिमाचल प्रदेश से संबंधित अन्य सांसदों ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से नई दिल्ली में भेंट की। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद किशन कपूर, सांसद सुरेश कश्यप तथा राज्यसभा सदस्‍य इंदु गोस्वामी ने आर्लेकर को हिमाचल का राज्यपाल बनने पर बधाई दी। साथ ही आशा व्यक्ति की कि हिमाचल प्रदेश के विकास में उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। इस शिष्टाचारपूर्ण भेंट में राज्यपाल ने हिमाचल से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर सांसदों से विस्तृत चर्चा की। प्रदेश सरकार मेें वन मंत्री राकेश पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

वन मंत्री राकेश पठानिया ने वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। वन मंत्री रोश पठानिया ने केंद्रीय मंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश के विभ‍िन्‍न मुद्दे उठाए। राकेश पठानिया ने उनके साथ ही विभिन्‍न विकास प्रोजेक्‍ट पर मंत्रणा की। केंद्रीय मंत्री ने राकेश पठानिया को हर संभव मदद का आश्‍वासन दिया है। प्रदेश के विभिन्‍न प्रोजेक्‍ट वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी के इंतजार में लटके हैं। ऐसे में राकेश पठानिया की भूपेंद्र यादव से मुलाकात काफी कारगर साबित हो सकती है।

Popular posts from this blog

इंडियन ऑयल ऊना ने चलाया वृक्षारोपण अभियानविभिन्न हितधारकों के साथ किया पौधरोपण

*नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा में किया विरोध*

शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण : डीएसपी कांगड़ा